शादी की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गई। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी के बेटे की बारात हादसे का शिकार हो गई जिसमें दूल्हे के जीजा को मौत हो गई। दूल्हा-दुल्हन सहित अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार कानपुर से इंदौर लौट रही थी।
घटना शाजापुर के पास लालघाटी थाना क्षेत्र स्थित नेनावद में हुई। पुलिस के अनुसार लोक निर्माण विभाग में पदस्थ अशोक कटारिया के बेटे अमित की शादी थी। बारात कानपुर गई थी। दूल्हा-दुलह्न और दूल्हे के जीजा तीनों एक कार में सवार होकर लौट रहे थे। कार में ड्रायवर भी था।