फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: कटाई करते समय थ्रेशर में फंसा मजदूर का हाथ, कंधे से कटकर हुआ अलग

Mon, 12 Sep 2022 02:45 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले के पथरिया थाने के जेरठ गांव में सोयाबीन की थ्रेशिंग कर रहे एक किसान का हाथ मशीन में फंसकर कट गया। किसान को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया। 
विज्ञापन
थ्रेशर में फंसकर कटा किसान का हाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के पथरिया थाने के जेरठ गांव में रविवार शाम सोयाबीन की थ्रेशिंग कर रहे एक मजदूर के दोनों हाथ थ्रेशर की चपेट में आ गए। हादसे में मजदूर का एक हाथ कंधे से अलग हो गया जबकि दूसरे हाथ में चोट आई है। घायल को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रैफर किया गया है।
विज्ञापन


घायल वीरू अहिरवाल के भाई धर्मेंद्र के अनुसार वह शाम को खेत में सोयाबीन की थ्रेशिंग कर रहा था। इसी समय वीरू का ध्यान भटक गया और थ्रेशर के बीच उसके दोनों हाथ चले गए। लोगों ने उसे पकड़कर खींचने का प्रयास किया। लेकिन उसका एक हाथ थ्रेशर के एक सॉफ्ट में फंस गया था, जो कि कटकर अलग हो गया। दूसरा हाथ भी घायल है। जिला अस्पताल के डॉक्टर जावेद खान ने बताया कि मजदूर का हाथ पूरी तरह कट चुका है। हादसे के बाद काफी वक्त बीत जाने के कारण हाथ को जोड़ा नहीं जा सका। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें