फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर में हॉर्न बजाना पड़ा भारी: कार के अंदर बैठी महिला को बदमाशों ने मारी गोली, गले में धंसी; हालत नाजुक

Thu, 26 Mar 2026 04:35 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में साइड मांगने पर कार सवार बदमाशों ने मां-बेटे पर फायरिंग कर दी। गोली 60 वर्षीय मां के गर्दन में लगी, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर है। फिलबाल आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
महिला का गंभीर अवस्था में इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे मां-बेटे पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। कार से साइड मांगना उन्हें भारी पड़ गया। घटना में 60 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) निवासी भीम गौतम शर्मा अपनी मां विमला देवी शर्मा के साथ ग्वालियर के गिजौर्रा दूधखोह गांव में आयोजित भागवत कथा में शामिल होने आए थे। वापसी के दौरान उन्होंने रतनगढ़ माता मंदिर और दंदरौआ धाम मंदिर में दर्शन किए और फिर अलीगढ़ लौट रहे थे।

इसी दौरान बेहट थाना क्षेत्र के रनगवां गांव के पास सड़क पर एक सफेद कार खड़ी थी, जिसमें 3-4 युवक सवार थे। सड़क संकरी होने के कारण भीम ने पहले हॉर्न बजाकर साइड मांगी, लेकिन जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उन्होंने कार में लगा हूटर बजाया। इससे कार सवार युवक भड़क गए। 

विज्ञापन


पढ़ें: प्रशासन कटघरे में: शाजापुर कलेक्टर बाफना के फैसले पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- बिना जांच किए कैसे दी बड़ी सजा?

कुछ देर बाद उन्होंने साइड तो दे दी, लेकिन जैसे ही पीड़ित की कार आगे बढ़ी, बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। थोड़ी दूरी पर पहुंचकर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। एक गोली कार को चीरते हुए ड्राइवर सीट के पास बैठी विमला देवी के गर्दन में जा लगी। घटना के बाद आरोपी भिंड की ओर फरार हो गए।

घायल महिला को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें