फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: सूरत एक्सप्रेस में महिला से छेड़छाड़, विरोध किया तो चलती ट्रेन से पीड़िता सहित दो को फेंका

Wed, 21 Jun 2023 11:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

झारखंड के रहने वाली एक महिला और उसके रिश्तेदार को तीन लड़कों ने चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। मामला सूरत एक्सप्रेस का है। महिला को तीन बदमाश छेड़ रहे थे, जब विरोध किया तीनों ने उन्हें नीचे फेंक दिया। 
विज्ञापन
Train - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में चलती ट्रेन में एक महिला और उसके साथी को नीचे फेंकने का मामला सामने आया है। ट्रेन में महिला के साथ छेड़छाड़ करने और जबरन उसकी फ़ोटो और वीडियो बनाया जा रहा था। जब विरोध किया तीन बदमाशों ने नीचें फेंक दिया। घायल महिला और पुरुष झारखंड के निवासी बताए गए है।
विज्ञापन


यह घटना बीती रात की है और सूरत एक्सप्रेस में घटित हुई। घायल महिला और युवक ने बताया कि वे लोग झारखंड के रहने वाले हैं। महिला की उम्र 40 और युवक की 22 वर्ष है। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से गुजरात जा रही थी। इसमें यह लोग सवार थे। घायल युवती के अनुसार वह लखनऊ से ट्रेन में सवार हुए थे। रात होने पर तीन लड़के उसे छेड़ने लगे और वीडियो बनाने और फोटो खींचने लगे। इसको लेकर उन्होंने रोका तो वे अन्य हरकतें करने लगे। इसके बाद वे लोग मारपीट पर आमादा हो गए और अंततः उन्हें चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। 

एसपी राजेंश सिंह चंदेल ने बताया कि पुलिस को एक युवक और युवती के बिलौआ के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े होने  सूचना मिली तो फोर्स वहां पहुंचा और दोनो घायलों को लेकर हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती कराया। पूछताछ में उन्होंने यह घटना बताई। एसपी का कहना है कि इस मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। इसके लिए विशेष टीम बनाकर भेजी गई है।घायल युवक का नाम मदन पासवान बताया  गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें