फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ग्वालियर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, फैक्ट्री में चौकीदार और उसके दोस्त ने की हैवानियत

Sun, 14 Sep 2025 10:45 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

जिले के गिरवाई थाना क्षेत्र में फैक्ट्री परिसर में खाना बनाने के बहाने महिला को बुलाकर दो चौकीदारों ने गैंगरेप किया। जब आरोपी बार बार दबाव बनाने लगे तो पीड़िता ने रविवार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
महिला से सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के गिरवाई थाना क्षेत्र में फैक्ट्री परिसर में खाना बनाने के बहाने महिला को बुलाकर दो चौकीदारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और चुप रहने को कहा। इसके बाद आरोपी बार-बार दबाव बनाने लगे तो पीड़िता ने रविवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


गिरवाई थाना क्षेत्र के अजयपुर की 45 वर्षीय महिला एक फैक्ट्री में खाना बनाने का काम करती है। रात पास की शर्मा फैक्ट्री में चौकीदार संतोष कुमार ने उसे अपने कमरे पर खाना बनाने के लिए बुलाया। वहां उसका साथी सीताराम भी मौजूद था। महिला जैसे ही कमरे में पहुंची दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें- सीट के लिए बिफरा युवक, ट्रेन की छत पर दौड़ा, पकड़ने में पस्त हुआ रेल प्रशासन; जारी किया हाईअलर्ट
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी, जिस कारण वह खामोश रही। आरोपियों की हिम्मत बढ़ गई और उन्होंने उसे दोबारा बुलाना शुरू किया। लगातार दबाव के बाद महिला ने रविवार को गिरवाई थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। शिकायत दर्ज होने के बाद गिरवाई थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और शर्मा फैक्ट्री के सर्वेंट क्वार्टर पर दबिश दी। दोनों आरोपी भागने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन


गिरवाई थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह ने बताया महिला की शिकायत पर दोनों चौकीदार संतोष कुमार और सीताराम के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों से पूछताछ जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें