फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: दिल्ली में मौसम बिगड़ा, ग्वालियर में फंसे पीएम मोदी, डेढ़ घंटे की देरी से विमान ने भरी उड़ान

Fri, 11 Apr 2025 10:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

पीएम नरेंद्र मोदी आनंदपुर धाम के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हेलीकॉप्टर से शाम करीब 6:00 बजे ग्वालियर एयर फोर्स स्टेशन पर पहुंचे। जहां, से उन्हें अपने विमान से दिल्ली रवाना होना था। लेकिन, दिल्ली में आंधी और बारिश के कारण उनका विमान डेढ़ घंटे की देरी से उड़ान भर सका।
विज्ञापन
खराब मौसम के कारण ग्वालिर में डेढ़ घंटे फंसे पीएम नरेंद्र मोदी। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अशोकनगर जिले के आनंदपुर धाम के  कार्यक्रम में शामिल होकर ग्वालियर एयर फोर्स स्टेशन पहुंचे। लेकिन, मौसम खराब होने की कारण उनका विमान एक घंटे से अधिक समय तक रुका रहा। दिल्ली में आचानक चली आंधी और बारिश के कारण उनका विभाग उड़ान नहीं भर सका। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  पीएम मोदी बोले- अशोकनगर से शोक भी डरता है, एमपी को नई पहचान मिलेगी, हमें संस्कृति को बचाना है

दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी आनंदपुर धाम के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हेलीकॉप्टर से शाम करीब 6:00 बजे ग्वालियर एयर फोर्स स्टेशन पर पहुंचे। जहां, से उन्हें अपने विमान से दिल्ली रवाना होना था। लेकिन, अचानक हुए मौसम बदलाव से दिल्ली में आंधी और बारिश शुरू हो गई। इस कारण पीएम मोदी का विमान उड़ान नहीं भर सका। करीब डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद 7:30 बजे विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। बता दें कि पीएम मोदी के अशोकनगर जाने और वहां से आने के दौरान पांच-पांच मिनट का ट्रांजिट विजिट ग्वालियर में था। लेकिन, खराब मौसम के कारण उन्हें करीब डेढ़ घंटे ग्वालियर एयर फोर्स स्टेशन पर रुकना पड़ा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तुम्हें मरना होगा; छेड़छाड़ से परेशान युवती ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत

आनंदपुर धाम में पीएम ने किए गुरु महाराज के दर्शन  
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अशोकनगर के आनंदपुर धाम पहुंचे थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने आनंदपुर धाम स्थित मंदिर में गुरु महाराज के दर्शन किए और आरती उतारी। वे आनंद सरोवर पहुंचे और वहां प्रार्थना कर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद पीएम मोदी मोती हाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम के बाद पीएम नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से शाम 6:00 बजे ग्वालियर एयर फोर्स स्टेशन पहुंचे, लेकिन खराब मौसम के कारण डेढ़ घंटे यहां फंसे रहे। ं

ये वीडियो भी देखें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें