फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापम फर्जीवाड़ा: फर्जी ढंग से पीएमटी पास करने वालों पर शुरू होगा ट्रायल, 130 आरोपियों में एक विधायक पुत्र भी

Sat, 05 Jul 2025 11:10 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

सीबीआई ने 2020 में चार्जशीट दाखिल की, जिसमें कुल 130 लोग आरोपी बनाए गए थे, जिनमें से 8 की मौत हो चुकी है। अब शेष 122 आरोपी अदालत में ट्रायल का सामना करेंगे। यह मामला प्रदेश के बहुचर्चित घोटालों में गिना जा रहा है और न्यायिक प्रक्रिया पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज प्रवेश घोटाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी तरीके से मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए होने वाली पीएमटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के मामले में 12 साल से चल रही लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद अब ट्रायल शुरू होने जा रहा है। आगामी 28 जुलाई को विशेष न्यायाधीश विशाल अखण्ड की अदालत में इस चर्चित मामले की सुनवाई होगी। इसमें आरोप तय किए जाएंगे। पीएमटी फर्जीवाड़े के इस मामले में 2013 में ग्वालियर के झांसी रोड थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। 2015 में इसकी जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा गया था। लंबी जांच प्रक्रिया के बाद 2020 में चार्जशीट पेश की गई थी। अब पांच साल बाद चालान मजिस्ट्रेट कोर्ट से कमिट होकर ट्रायल कोर्ट पहुंचाने का काम गुरुवार को पूरा किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बीएससी की छात्राओं को बांट दिया बीकॉम का पेपर , 300 छात्राएं फेल, विरोध के बाद कर दिया पास
विज्ञापन


बताया गया कि सीबीआई द्वारा दायर की गई चार्जशीट में कुल 130 लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें से 8 की मौत हो चुकी है। शेष 122 आरोपी अब ट्रायल का सामना करेंगे। इनमें मप्र की पुष्पराजगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक फुंदेलाल सिंह के बेटे अमितेश कुमार, डॉ. स्वाति सिंह सहित कई चर्चित नाम शामिल हैं। इनमे कई आरोपी उप्र के मूल निवासी भी हैं। इस मामले में शामिल रहे हैं। आरोपी बनाये गए प्रेमलाल, विशाल वर्मा, गौरव गुप्ता, गब्बर सिंह, काशीराम वर्मा, लालाराम जाटव, मोहनलाल, नरदेव की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें