फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: श्रीराम के वीडियो देख रही थी पत्नी, पति बोला- महाकाल का वीडियो देख, तलवार से किया ताबड़तोड़ हमला

Wed, 28 Oct 2026 04:14 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

भगवान राम के वीडियो देख रही पत्नी को पति ने महाकाल के वीडियो देखने के लिए बोला। पति-पत्नी के बीच हुई बहस के बाद गुस्साए पति ने पत्नी पर तलवार से जोरदार हमला कर दिया। महिला के सिर, हाथ और गर्दन सहित शरीर के कई हिस्सों पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में धार्मिक वीडियो देखने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। हजीरा थाना क्षेत्र के बड़ागेट कांचमिल में पति ने घर के मंदिर में रखी तलवार से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे परिजनों ने तत्काल जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


श्रीराम का वीडियो देखने पर हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की है। हजीरा थाना क्षेत्र के बड़ागेट कांचमिल निवासी 36 वर्षीय रीतू तोमर अपनी बच्ची के साथ कमरे में मोबाइल पर भगवान श्रीराम के वीडियो देख रही थीं। इसी दौरान उनका 38 वर्षीय पति करनवीर उर्फ करू सिंह तोमर वहां पहुंचा।

आरोप है कि पति ने पत्नी से श्रीराम के वीडियो देखने से मना किया और महाकाल के वीडियो देखने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। विवाद के दौरान पति ने पत्नी को तलाक देने की धमकी भी दी। इसके बाद गुस्से में आरोपी घर के मंदिर में रखी तलवार लेकर आ गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शिवपुरी में गूंजे बधाई गीत: बागेश्वर सरकार की कथा में रामलला जन्मोत्सव, पूर्व मंत्री इमरती देवी भी जमकर झूमीं

सिर, गर्दन और हाथ पर किए तलवार से वार
रीतू का आरोप है कि तलवार लेकर आए पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी और सिर तथा हाथ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। कलाई पर गहरी चोट लगने के बाद महिला चीखते हुए घर से बाहर भागी लेकिन आरोपी ने पीछा कर उसकी गर्दन और घुटने के ऊपर भी तलवार से हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल रीतू किसी तरह पड़ोसी के घर में पहुंची और अंदर से कमरा बंद कर अपनी जान बचाई। खून से लथपथ महिला कुछ देर बाद बेहोश हो गई। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
घटना की सूचना मिलने के बाद हजीरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार के मुताबिक आरोपी घटना के बाद से फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। फिलहाल घायल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें