फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे शिवाय के घर, माता-पिता से की बातचीत; जानें

Sat, 22 Feb 2025 08:11 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

सिंधिया ने कहा कि हमारा ग्वालियर सुरक्षित ग्वालियर के रूप में जाना जाता है और अगर बच्चों के साथ कोई भी इस तरह की हरकत करता है तो मुख्यमंत्री हम सब मिलकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि बच्चा दोबारा से अपने दोस्तों के बीच खेले फल-फुले और देश और प्रदेश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
घर पहुंचे सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के मुरार स्थित सीपी कॉलोनी से 6 वर्षीय मासूम शिवाय के दिनदहाड़े हुए अपहरण और पुलिस द्वारा बच्चों को सकुशल वापस उसके परिवार तक पहुंचाने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज मुरार स्थित शिवाय के निवास पर पहुंचे और बच्चे और उनके परिजनों से मेल मुलाकात की।
विज्ञापन


परिजनों से मिलने के बाद सिंधिया ने कहा कि इस परिवार के साथ आप कल्पना नहीं कर सकते हैं की कितनी दुखद घटना हुई है। आप कल्पना करो कि मां के हाथ से दिनदहाड़े उसका बच्चा छीन लिया गया हो उसकी मां और बच्चे पर क्या बीती होगी। मैंने उसी दिन प्रतिज्ञा की थी कि मैं इस संबंध में तभी चर्चा करूंगा जब पिता और मां को उसका बच्चा मिला पाऊं। मैं धन्यवाद देना चाहता हूं मुख्यमंत्री जी को, मैं धन्यवाद देना चाहता हूं पुलिस प्रशासन को कि उन्होंने इतनी त्वरित कार्रवाई की।

इस घटना से जो दुख हुआ वह उनके परिवार का नहीं हम सबका है और ऐसी घटना ग्वालियर में घट जाए, इससे बड़ी निंदानक बात कोई हो नहीं सकती। हमने माता और पिता से मिलकर भी यह संकल्प लिया है की सख्त से सख्त कार्रवाई आरोपियों पर करेंगे। घटना को अंजाम देने वाले सात आरोपियों में से पांच आरोपी पकड़ चुके हैं, दो अभी बाकी हैं। परंतु हमारा प्रशासन रुकेगा नहीं जब तक उन दोनों को भी हिरासत में नहीं ले लिया जाए। यह उदाहरण बनना चाहिए सभी के लिए कि कोई दोबारा ऐसी निंदा जनक बात करने की हिम्मत ना कर सके।
विज्ञापन


सिंधिया ने कहा कि हमारा ग्वालियर सुरक्षित ग्वालियर के रूप में जाना जाता है और अगर बच्चों के साथ कोई भी इस तरह की हरकत करता है तो मुख्यमंत्री हम सब मिलकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि बच्चा दोबारा से अपने दोस्तों के बीच खेले फल-फुले और देश और प्रदेश का नाम रोशन करें। जितनी वीरता इसने 6 साल की उम्र में संकट की घड़ी में दिखाई, उसके लिए मैं उसे दाद देता हूं। जितनी बहादुरी के साथ बच्चे ने इस संकट की घड़ी में साहस दिखाया है, उसमें इसमें माता और पिता के लक्षण साफ दिखते हैं उसकी मुझे काफी प्रसन्नता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें