फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ग्वालियर में निर्माणाधीन तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, मंदिर के दर्शन करने निकले थे घर से

Fri, 29 Sep 2023 03:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मामला ग्वालियर जिले के भितरवार के करहिया थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले पूर्व सरपंच मुकंदी लाल बघेल के परिवार के तीन बच्चे तालाब में डूब गए। तीनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
ग्वालियर के भितरवार इलाके में तीन बच्चे डूबे - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों बच्चे एक ही परिवार के बताए गए हैं। तीनों बच्चे गोलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने का कहकह घर से निकले थे। तालाब पर पानी पीने के लिए रुके थे और तभी हादसा हो गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला ग्वालियर जिले के भितरवार के करहिया थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले पूर्व सरपंच मुकंदी लाल बघेल के परिवार के तीन बच्चे तालाब में डूब गए। प्राथमिक जानकारी के अनुसार करहिया के गोलेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में तालाब पड़ता है। तीनों बच्चे पानी पीने के लिए तालाब पहुंच गए, वहां पैर फिसलने से तीनों पानी में डूब गए। बताया जा रहा है कि तालाब करीब 30 फुट गहरा है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें