फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: PM आवासों में चोरों ने बोला धावा, आधा दर्जन से अधिक फ्लैटों के ताले तोड़कर की लाखों की चोरी

सार

सीसीटीवी फुटेज में पांच से अधिक आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देते नजर आए हैं। पुलिस ने स्थानीय रहवासी रामू राजावत की शिकायत पर चोरी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए चोर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सागरताल इलाके में आधा दर्जन से अधिक फ्लैटों के ताले चटकाने का मामला सामने आया है। ये फ्लैट प्रधानमंत्री आवास योजना में बनी सोसायटी में स्थित हैं। चोरों ने बीती रात पीएम आवास के फ्लैटों को निशाना बनाया है। चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  गांजा बेचने की नौकरी कर रहा था युवक, महीने में मिलती इतनी तनख्वाह, गिरफ्तारी के बाद खुलासा

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सागरताल इलाके में स्थित पीएम आवास में, चोरों ने रात धावा बोला। जहां, चोर सात फ्लैटों के ताले तोड़कर गहने और नगद समेत लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। इन घटनाओं की सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है। वहीं, निवासियों का कहना है कि यहां आए दिन चोरी की घटनाएं होती रहती हैं, सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण निवासियों में भय का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शराबी भी यहां उपद्रव करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: डेढ़ माह पहले स्वच्छता सर्वेक्षण, नहीं आए परिणाम, आठवीं बार इंदौर नबंर वन रहेगा या नहीं?

सीसीटीवी फुटेज में पांच से अधिक आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देते नजर आए हैं। पुलिस ने स्थानीय रहवासी रामू राजावत की शिकायत पर चोरी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें