फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: नगर निगम के सामने युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, तीन माह से वेतन न मिलने से था परेशान

Fri, 09 Sep 2022 08:05 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

गुरुवार को ग्वालियर नगर निगम के बाहर एक युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। बताया जा रहा है कि वेतन न मिलने से परेशान होकर युवक ने ये कदम उठाया था।
विज्ञापन
युवक ने आत्मदाह की कोशिश की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर जिले के यूनिवर्सिटी थाना इलाके के बाल भवन के पास एक युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। आनन फानन में वहां मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जिस वक्त युवक ने आत्मदाह की कोशिश की उसके कुछ वक्त बाद बाल भवन में जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट की बैठक होने वाली थी। फिलहाल युवक को जिला अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार युवक पड़ाव थाना इलाके में संचालित एक होटल में काम करता है। उसे बीते तीन महीने से वेतन नहीं मिला, जिसके चलते वह परेशान था और उसने आत्मघाती कदम उठाया। युवक की पहचान अंगद सिंह के रूप में की गई है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवक पड़ाव थाने में कई बार शिकायत करने के लिए चक्कर लगा रहा था, हाल ही में उसे पता चला कि बाल भवन में प्रभारी मंत्री पहुंचने वाले हैं तो युवक ज्वलनशील पदार्थ लेकर बाल भवन तक पहुंच गया और आत्मदाह की कोशिश की।

एडिशनल एसपी मर्गाखी डेका का कहना है कि फिलहाल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक जहां काम करता था, उन लोगों से पूछताछ की जा रही है कि ऐसे हालात कैसे बने कि युवक को आत्महत्या का प्रयास करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें