फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News:कवि प्रदीप चौबे की पत्नी ने पेश की मिसाल: विधवा बहू की दूसरी शादी कराई, हर तरफ हो रही तारीफ

Thu, 22 May 2025 08:13 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर की विनीता चौबे ने अपनी विधवा बहू वर्षा की दूसरी शादी कर समाज में मिसाल पेश की। बेटे की मृत्यु के बाद बहू को बेटी मानते हुए उसका विवाह कराया। बड़े बेटे-बहू ने कन्यादान किया। सामाजिक वर्जनाएं तोड़ते इस साहसी निर्णय की हर ओर सराहना हो रही है। 
विज्ञापन
शादी का फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक सास ने अपनी छोटी बहू का दूसरा विवाह करके मिसाल पेश की है। विधवा बहू की पीड़ा को देखते हुए सास ने उसकी जिंदगी फिर से बसाने का निर्णय लिया। समाज की पुरानी सोच और परंपराओं को तोड़ते हुए उन्होंने यह फैसला लिया और मां की भूमिका निभाते हुए बहू की दूसरी शादी करवाई।

विज्ञापन


दरअसल, ग्वालियर के जाने-माने हास्य कवि स्वर्गीय प्रदीप चौबे के दो बेटे हैं। उनके छोटे बेटे आभास का भोपाल में सात साल पहले एक सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना के कुछ समय बाद ही कवि प्रदीप चौबे का भी निधन हो गया। घर में उनकी पत्नी विनीता चौबे और छोटी बहू वर्षा का एक एक दिन मुश्किल भरा गुजर रहा था। तभी सास विनीता ने ठान लिया कि वे फिर से बहू का जीवन आबाद करेंगी। परिवार, छोटी बहू वर्षा और बड़े बेटे की सहमति के बाद 11 मई को वर्षा का विवाह कानपुर के चेतन जैन से करवाया। इस पूरे विवाह में खास बात यह है कि सास विनीता के बड़े बेटे और बहू ने वर्षा का कन्यादान किया।

ये भी पढ़ें- फिल्म पुष्पा की तरह तस्करी, वन विभाग से बचाने नदी में फेंकी 35 क्विंटल खेर की लकड़ी
विज्ञापन


प्रदीप चौबे होते तो भी ऐसा करते : विनीता चौबे
स्वर्गीय कवि प्रदीप चौबे की पत्नी विनीता से उनके इस फैसले को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अगर पति जीवित होते तो वे भी वर्षा की दूसरी शादी जरूर कराते। वह बहू तो थी, पर बेटी से कम नहीं? बड़े बेटे आकाश व बहू नेहा ने भी मेरे भी फैसले में सहयोग दिया। उन्हीं दोनों ने वर्षा का कन्यादान किया। अब वह हमेशा खुश रहे। विधवा विवाह कर सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ने वालीं विनीता चौबे के इस फैसले का स्वागत हर कोई कर रहा है। बहू की दूसरी शादी में अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा, अरुण जैमिनी और डॉ. सुरेश अवस्थी भी साक्षी बने।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गश्त कर रहे वनकर्मी को माफियाओं ने पीटा और दी जान से मारने की धमकी, जैसे तैसे भागकर बचाई जान

विनीता जी के साहस का प्रणाम
युवा हास्य कवि चिराग जैन ने सोशल मीडिया पर इस अनूठी पहल को लेकर पोस्ट लिखी। उन्होंने कहा प्रदीप चौबे जी कि पत्नी विनीता जी ने अपने कष्ट भुलाकर युवा बहू की ओर देखा दोबारा शादी का फैसला लिया। यह इतना आसान नहीं रहा होगा। बहू को मनाना, रिश्तेदारों की बातों की चिंता छोड़ आगे बढ़कर सामाजिक वर्जनाएं तोड़ना बेहद मुश्किल भरा होगा। उन्होंने कर दिखाया। उनके साहस को प्रणाम।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें