फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior Crime News: छात्र की गला घोंटकर हत्या, हाईवे किनारे खेतों में पड़ा मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 06 Jan 2024 03:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Gwalior: ग्वालियर में एक छात्र की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव हाईवे किनारे खेतों में पड़ा मिला है। मृतक के गले पर गला घोंटने के निशान भी मिले हैं। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के बेहटा चौकी के पास की है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजपुरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बेहटा चौकी के पास हाईवे किनारे खेतों में एक छात्रा का शव पड़ा हुआ है। खेत में शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मृतक युवक के सिर पर चोट के निशान थे, साथ ही गले पर घोंटने का निशान बना हुआ था, जिससे साफ हो गया था कि युवक की गला घोंटकर हत्या की गई है, लेकिन हत्या कहीं और कर उसे हाईवे किनारे खेतों में फेंका गया है।

विज्ञापन


प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था छात्र
युवक के कपड़ों की तलाशी लेने पर उसके जेब से कुछ दस्तावेज पुलिस के हाथ लगे। जिसमें मृतक की पहचान भिंड निवासी उपेंद्र यादव के रूप में हुई। साथ ही पुलिस को पता चला कि मृतक युवक ग्वालियर के थाटीपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। 


दोस्तों के साथ मिलकर लाइब्रेरी भी खोली
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया और इसकी सूचना उसके घर वालों को भी दे दी गई है। सूचना मिलते ही परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि मृतक के पिता की भिंड में सालों पहले हत्या हुई थी, लेकिन मृतक छात्र चार-पांच साल से ग्वालियर में रहकर कंपटीशन की तैयारी कर रहा था और उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर लाइब्रेरी भी खोली थी।

विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
छात्र बाइक चलाना नहीं जानता था, लेकिन वहां हाईवे पर कैसे पहुंचा इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए घटना को लेकर हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगालना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही अज्ञात हत्यारो की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें