फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: सड़कों पर गड्ढा देख भड़के ऊर्जा मंत्री, अफसर का हाथ पकड़कर उतारा गड्ढे में, कहा- महसूस करो

Mon, 03 Oct 2022 10:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सोमवार को अपनी ही विधानसभा के दौरे पर थे। उन्होंने लोगों की परेशानियां सुनी और मौके पर समस्या पर देखने पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। 
विज्ञापन
मंत्री तोमर ने अफसर को पानी से भरे गड्ढे में उतार दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर की खस्ताहाल सड़कों का मामला फिर गर्मा गया है। इस बार सड़क पर बड़े गड्ढे में पानी भरा देख प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भड़क गए। उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही अफसर का हाथ पकड़कर उन्हें गड्ढे में भरे पानी में उतार दिया। कहा कि जनता की तकलीफ महसूस करो। 
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सोमवार को अपनी ही विधानसभा के दौरे पर थे। उन्होंने लोगों की परेशानियां सुनी और मौके पर समस्या पर देखने पहुंचे। सड़कों पर गड्ढों की भरमार मिली, सीवर-नालियां चौक मिलीं। समस्याओं से नाराज मंत्रीजी ने अधिकारियों को मौके पर बुलवा लिया। उन्होंने अधिकारियों की जमकर क्लास लगा दी। एक अफसर को पकड़कर वे पानी से भरे गड्ढे में ले गए और कहा कि जनता इन सड़कों से निकलती है तो क्या परेशानी आती होगी, जरा महसूस कीजिए। 

मंत्री जी ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि विकास कार्य चल रहे हैं और उसमें गति आएगी। मौके पर मौजूद निगम के अधिकारियों को भी मंत्री तो मरने सख्त लहजे में निर्देश दिए कि कार्य में लापरवाही नहीं की जाए नहीं तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें