फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: डकैत गुड्डा गुर्जर गैंग ने ग्रामीणों से मांगा टेरर टैक्स, रुपये नहीं दिए तो भैंसों को ले गए

Mon, 03 Oct 2022 04:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

डकैत गुड्डा गुर्जर के नाम से एक आदिवासी से 50 हजार रुपये मांगने का मामला सामने आया है। ग्रामीण से मारपीट भी की गई है। साथ ही एक अन्य ग्रामीण की भैंस टेरर टैक्स के रुपये में बदमाश साथ ले गए। 
विज्ञापन
चंबल में इन दिनों गुड्डा गुर्जर गैंग सक्रिय है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में चंबल का इलाका वैसे ही डकैतों के खौफ का परिचायक रहा है। अब फिर से वहां टेरर टैक्स चलने लगा है। इन दिनों चंबल में डकैत गुड्डा गुर्जर की गैंग सक्रिय है। बीती रात डकैत गुड्डा गुर्जर के नाम से एक आदिवासी से 50 हजार रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पांच हथियारबंद बदमाश रात 2 बजे गंगापुरा में टेरर टैक्स वसूलने पहुंचे थे। बताया जाता है उन्होंने कुछ लोगों से मारपीट भी की है साथ ही ग्रामीण की भैंस खोल ले गए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पांच हथियार बंद बदमाश गंगापुरा की आदिवासी बस्ती में पहुंचे थे, वे रामसिंह पिता रामप्रसाद आदिवासी से 50 हजार रुपये बतौर टैरर टैक्स मांग रहे थे। जब उसने देने में असमर्थता जताई तो उसके साथ मारपीट की गई। बदले में भैंस खोलकर ले जाने लगे तो महिलाओं के रोने की आवाज सुनकर गांव के लोग जाग गए। जब आठ-दस परिवार के लोग बाहर आए तो बदमाश धमकी देकर भाग गए।

इसके बाद ये बदमाश ग्राम कोटिसिरथरा पहुंचे। वहां भी अशोक जाटव के साथ यही हरकत की। वे यहां से अशोक जाटव की 60 हजार रुपये कीमत की भैंस खोल ले गए। पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें