फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: ग्वालियर में महंगाई और बेरोजगारी बड़ा मुद्दा, मोदी फैक्टर का भी असर, जानिए क्या बोले मतदाता?

Tue, 30 Apr 2024 09:40 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम आज मंगलवार को मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में है। यहां सुबह लोगों के साथ चाय पर चर्चा कर चुनावी मुद्दे जाने गए। जानिए, क्या बोले मतदाता?
विज्ञापन
ग्वालियर में मतदाताओं के साथ चाय पर चर्चा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने के लिए निकला है। आज यह चुनावी रथ दिन भर ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र में रहेगा। सुबहल फुलबा क्षेत्र में लोगों से चाय पर चर्चा की गई है। इस दौरान मतदाताओं ने प्रत्याशी, भविष्य की केंद्र सरकार और चुनावी मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। 

विज्ञापन




एक मतदाता ने कहा कि लोकसभा चुनाव में टक्कर भाजपा और कांग्रेस में हैं। लेकिन, कांग्रेस टक्कर में नहीं दिख रही है।  हम मोदी जी के लिए वोट करेंगे। वे देश का भला कर सकते हैं। सभी वर्गों के लिए काम कर रहे है। उनकी देश के लिए जो सोच है, हम उसके साथ हैं। 

एक अन्य मतदाता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया में देश का नाम आगे बढ़ाया है। आतंकवाद और नकस्लबाद लगभग खत्म हो चुका है। कोई भी हमारे ऊपर कंकड़ भी फेंकेगा तो उसका जवाब दिया जा रहा है। आयुष्मान योजना का लोगों को फायदा मिल रहा है। 
विज्ञापन

एक अन्य मतदाता ने कहा कि सेंटर का चुनाव है तो मुद्दे भी सेंटर के ही होने चाहिए। देश का विकास हो रहा है, रेलवे और सड़क डबलपमेंट में अच्छा काम हुआ है। दुनिया भर में देश की छबि में बदलाव आया है। 

एक युवा मतदाता ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है। धर्म के नाम पर कुछ नहीं हो सकता है, जब तक चल रह है तब तक चल रहा है। कितने साल तक राम मंदिर का मुद्दा रहेगा, 2019 में भी राम मंदिर और पुलवामा के नाम पर वोट मांगे गए थे। असल मुद्दों पर बात नहीं हो रही है। 

एक अन्य मतदाता ने कहा कि सीट फंसी हुई है। धर्म की राजनीति में सीट भले ही न निकले लेकिन, कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक अच्छे नेता हैं। हमारे लिए सबसे बड़ा मुद्दो रोजगार और महंगाई है। भाजपा ने मध्य प्रदेश को कैप्चर कर लिया है। यह बदलाव होना चाहिए, देश का युवा राहुल गांधी के साथ है। वे युवाओं की आवाज उठा रहे हैं।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें