फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ओडिशा के पुरी में ग्वालियर के तीर्थयात्रियों की बस में लगी आग, पुरी दर्शन करने गए थे श्रद्धालु

Mon, 09 Jan 2023 10:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी

सार

घटना पुरी जिले सखीगोपाल मंदिर के पास की बताई जा रही है। ग्वालियर से बस पांच दिवसीय यात्रा के लिए निकली थी। बस में आग लगने के वक्त सभी यात्री बस से बाहर थे। 
विज्ञापन
पुरी में मप्र के श्रद्धालुओं की बस जली। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से ओडिशा स्थित जगन्नाथ पुरी दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की बस में आग लग गई। ग्वालियर से श्रद्धालु बस में सवार होकर चार धाम यात्रा के लिए निकले थे। गनीमत रही कि हादसे के वक्त बस में कोई नहीं था। जानकारी लगने के बाद भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा मौके पर पहुंचे और उन्होंने पर्यटकों से बातचीत की। संबित ने घटना का वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना पुरी जिले सखीगोपाल मंदिर के पास की बताई जा रही है। ग्वालियर से बस पांच दिवसीय यात्रा के लिए निकली थी। बस में आग लगने के वक्त सभी यात्री बस से बाहर थे। आग तेजी से बस में फैली। आग लगने से अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और खुद भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दमकल की टीम ने मशक्कत के बाद आग बुझाई। बताया जा रहा है कि बस में रखा सामान भी जल गया है। इधर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने श्रद्धालुओं की कुशलक्षेम पूछी। बस में आग कैसे लगी इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। इसकी जांच की जा रही है। 

संबित पात्रा ने घटना का वीडियो और जानकारी ट्वीट से साझा की है। उन्होंने लिखा कि पुरी में मध्य प्रदेश के ग्वालियर से महाप्रभु जगन्नाथ एवं गोपालजीउ के दर्शन हेतु आए दर्शनार्थियों से भरी बस में आग लगने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई, तत्पश्चात घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव के कार्यों की निगरानी की। महाप्रभु जगन्नाथ जी की कृपा से सभी यात्री सुरक्षित एवं स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें