ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन पर पेट्रोल बम फोड़ने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
- फोटो : अमर उजाला
ग्वालियर स्थित एयरफोर्स स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर कथित तौर पर पेट्रोल बम जैसी वस्तु फेंके जाने की घटना से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। हाई सिक्योरिटी क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद एयरफोर्स, स्थानीय पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। मौके पर तैनात एयरफोर्स के सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी युवक को तत्काल पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
महाराजपुरा थाना पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), डिफेंस इंटेलिजेंस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपी से गहन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवक बार-बार अपने बयान बदलता रहा। प्रारंभिक जांच में पुलिस को उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लगी, जिसके बाद मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसे मानसिक आरोग्यशाला भेज दिया गया।
बनारस का रहने वाला
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी उत्तर प्रदेश के वाराणसी का रहने वाला है। वह आंध्र प्रदेश के एक निजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है और कुछ दिनों की छुट्टी लेकर ग्वालियर आया था। उसकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी काफी मजबूत बताई जा रही है। उसने नोएडा से एमसीए, भोपाल के मैनिट से एमटेक किया है। इसके अलावा उसने पीएचडी में भी प्रवेश लिया था, लेकिन बाद में पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।
ये भी पढ़ें-
दादा का कर्ज पोता वसूलेगा: प्रथम विश्वयुद्ध के समय ब्रिटिश सरकार को दिया था लोन, ब्रिटेन ने दिया नोटिस का जवाब