फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuisance Case In Gwalior: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर होगी FIR, नजर बनाए रखने के लिए टीम गठित

Thu, 28 Sep 2023 08:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Nuisance Case In Gwalior: ग्वालियर जिले में हुए उपद्रव मामले को लेकर पुलिस ने सख्ती बरती है। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर FIR दर्ज की जाएगी। साथ ही नजर बनाए रखने के लिए टी गठित की गई है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
भड़काऊ पोस्ट डालने पर होगी FIR - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दो दिन पहले गुर्जर समाज के कुछ लोगों के द्वारा किए गए उपद्रव का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस ने इस मामले में सांसद, विधायक सहित 700 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन इसके बाबजूद अब लोग सोशल मीडिया पर फिर से आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। 

विज्ञापन


यही कारण है कि पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण और सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है। इस मामले में सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए टीम गठित कर दी है, जो इस पर निगरानी रखेगी।

बता दें, ग्वालियर में दो दिन पहले गुर्जर महाकुंभ के दौरान ज्ञापन देने पहुंचे गुर्जर समाज के लोगों ने जमकर उत्पाद मचाया। इसके साथ ही उपद्रवियों ने जमकर एसपी कलेक्टर सहित आधा सैकड़ा से अधिक अधिकारियों की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। वहीं, इस पूरी घटना में लगभग दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए। घटना के बाद पुलिस ने 23 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही सांसद-विधायक सहित 700 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना को दो दिन बीते जाने के बाद अभी भी गुर्जर समुदाय के कुछ लोग सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लगातार कुछ लोग फिर से गुर्जर आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। साथ ही भड़काऊ भाषण पोस्ट कर रहे हैं, ऐसे में पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया है कि सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के लिए टीम गठित कर दी है। साथ ही जो लोग सोशल मीडिया पर माहौल बिगड़ने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि यह बहुत आपत्तिजनक है कि लोग सोशल मीडिया के माध्यम से उकसाने का काम कर रहे हैं। इस मामले में एक मामला दर्ज किया है और एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें