फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: सिंधिया ने कांग्रेसी नेताओं को दी सलाह, बोले- अब तो बोरिया-बिस्तर बंद करके बॉलीवुड चले जाना चाहिए

Sat, 09 Sep 2023 07:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को ग्वालियर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने कई विषयों पर अपने विचार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं को बोरिया-बिस्तर बंद कर बॉलीवुड चले जाना चाहिए।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा सरकार बनने पर आईफा अवार्ड कराने की बात पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जुबानी हमला करते हुए कहा, कांग्रेस की ये क्या सोच है? भारतीय जनता पार्टी महिलाओं, किसानों, मजदूरों और नौजवानों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने 2018 में भी आईफा अवार्ड पर अपना ध्यान केंद्रित किया था और अब आप फिर कह रहे हैं कि सरकार बनने पर दोबारा आईफा अवार्ड कराएंगे। मुझे लगता है कांग्रेस को अपनी बोरिया-बिस्तर बांधकर बॉलीवुड चले जाना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, कांग्रेस की हम और आप कम बातें न करें वही अच्छा है। जन आशीर्वाद यात्रा में पोस्टर लगवाना, नारेबाजी करना, यह कांग्रेसियों का क्या नाटक है। कमलनाथ जी कहते हैं चुनाव एक उत्सव है प्रजातंत्र का, कोई उत्सव में पथराव करता है। कांग्रेस पोस्टर लगाती है, जेल भरती है, आप अपना करिए न कौन रोक रहा है आपको। कांग्रेस की सदैव विचारधारा रही है, अपनी लकीर लंबी मत खींचे, दूसरों की लकीरों को काटो, अब कांग्रेस फिर नकल कर रही है शिवराज जी की लाडली बहना योजना की।

सिंधिया ने कहा, हर चीज पर विरोध करो, यही कांग्रेस का काम रह गया है। सनातन धर्म को नष्ट करो, यही कांग्रेस की सोच और विचारधारा है। एक तरफ कहते हैं, सनातन धर्म HIV की तरह है, सनातन धर्म सबसे दुष्ट है। कांग्रेस कह रही है इसे पूर्ण रूप से नष्ट करना चाहिए, ऐसे करके कांग्रेस क्या देश को आगे बढ़ाएगी। एक तरफ G-20 का भारत प्रतिनिधित्व कर रहा है, दूसरी ओर ये लोग विदेश में जाकर देश की आलोचना कर रहे हैं। मुझे तो कांग्रेस पार्टी पर आश्चर्य होता है। सिंधिया ने कहा, ये सभी एक लहर को देखते हुए इकट्ठा हुए हैं। लहर बीजेपी की नहीं, NDA की नहीं बल्कि 144 करोड़ जनता की है, जिसे देख ये सभी इकट्ठा हुए हैं। इसलिए मैं भी कहता हूं ये घमड़ियां गठबंधन है।
विज्ञापन


जलवायु परिवर्तन पर दुनिया को एक साथ लाने पर बोले सिंधिया
हमारे प्रधानमंत्री जी पिछले सात साल से इस पर बहुत जोर दे रहे हैं। जलवायु परिवर्तन के साथ ही मिलेनियम डेवलपमेंट गोल्स पर भारत फोकस कर रहा है। भारत इस पहल में संपूर्ण विश्व को एक साथ ला रहा है। पूरे विश्व के समाज का एक साथ विकास होना चाहिए, भारत का यही ध्येय है। इस जी-20 के सम्मेलन में भी यही एजेंडा है। एक नया दौर आया है, जहां भारत इन चीजों का नेतृत्व विश्व स्तर पर कर रहा है। देश में मध्यप्रदेश भी जलवायु को देखते हुए एक अच्छा रोल अदा कर रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें