फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अपनी पत्नी के साथ हनीमून के लिए जा रहा था शख्स, एयरपोर्ट पर चेकिंग में निकली ऐसी चीज कि मच गया हड़कंप

Fri, 15 Mar 2024 02:25 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर

सार

रामदयाल नगर महाराज पूरा निवासी अभय सिंह की शादी हाल ही में हुई है और अपनी पत्नी के साथ हनीमून के लिए जा रहे थे। एयरपोर्ट पर सामान की चेकिंग की प्रक्रिया के दौरान उनके बेग में कारतूस मिला।
विज्ञापन
ग्वालियर एयरपोर्ट पर हनीमून के लिए जा रहे कपल के बैग से कारतूस मिला है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर पर एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बैग की चेकिंग के दौरान मशीन ने कारतूस पकड़ लिया। कारतूस मिलने के बाद संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की गई और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने उसे महाराजपुर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रामदयाल नगर महाराज पूरा निवासी अभय सिंह की शादी हाल ही में हुई है और अपनी पत्नी के साथ हनीमून के लिए जा रहे थे। एयरपोर्ट पर सामान की चेकिंग की प्रक्रिया के दौरान उनके बेग में कारतूस मिला। इस विषय में पूछने पर पहले तो वे घबरा गए। फिर खुद को संभालते हुए उन्होंने बताया कि उनके पिता के पास भी 315 रायफल है। शायद जल्दबाजी में ये कारतूस उनके बैग में आ गया होगा, क्योंकि शादी के दौरान भी शायद बंदूक के कारतूस इसी बैग में रखे थे। 

उक्त मामले को लेकर सीएसपी सियाज ने बताया कि सिविल एयरपोर्ट पर एक परिवार के बैग से कारतूस मिला था। जिस पर प्रथम दृष्टया सामने आया है कि कारतूस उनके परिवार की बंदूक का है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें