केंद्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर के विकास और इसकी ऊंची उड़ान के लिए संकल्पबद्ध हैं। इसी का परिणाम है कि उन्होंने शनिवार को ग्वालियर को एक नवीन सौगात दी।
बता दें कि उन्होंने ग्वालियर और मुंबई के बीच नई हवाई सेवा शुरू होने की घोषणा की है। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल से बताया गया है कि यह सेवा हफ्ते में एक दिन चलेगी और 27 फरवरी से शुरू की जाएगी।
आपको बता दें कि जनवरी में सिंधिया ने ग्वालियर को दिल्ली, बेंगलुरु और अयोध्या से जोड़ा था। इसी के साथ उनका ड्रीम प्रोजेक्ट राजमाता विजयाराजे सिंधिया हवाई अड्डा का नया टर्मिनल भवन भी अब बनकर तैयार हो गया है और जल्दी ही इसका लोकार्पण होने वाला है। यह हवाई अड्डा देश के सबसे तेजी से बनने वाले हवाई अड्डों में से एक है, जिसका काम मात्र 16 महीने के रिकॉर्ड टाइम में पूरा किया गया है।