फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुन लो सरकार: ठग व्यापारी 'धरतीपुत्रों' को 25 लाख का चूना लगा गए, पुलिस ने भी समय पर नहीं की मदद

Wed, 10 Jan 2024 08:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मामले में अब तक सिर्फ किठौंदा गांव के ही 24 पीड़ित किसान सामने आ चुके हैं। इनसे फर्जी व्यापारियों ने धान खरीदा और भाग गए। इनको लगभग 25 लाख रुपये का चूना लगाने का मामला उजागर हो चुका है।
विज्ञापन
पीड़ित किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर जिले में किसानों से ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यह ठगी फर्जी व्यापारियों द्वारा की गई है। व्यापारी बनकर आए कुछ ठगों ने गांव-गांव घूमकर किसानों की धान खरीदी। लेकिन जब भुगतान का समय आया तो वे रातों-रात वहां से रफूचक्कर हो गए। अब तक दर्जनों पीड़ित किसान पुलिस के पास पहुंचे हैं और लगभग 25 लाख की ठगी का पता चल सका है।

विज्ञापन


यह मामला भितरवार इलाके में उजागर हुआ है। इस इलाके में धान की फसल खूब होती है और व्यापारी यहां खरीद करने आते हैं। इस बार भी किसानों के पास कुछ व्यापारी गाड़ियों से पहुंचे। लेकिन किसान समझ नहीं पाए कि ये व्यापारियों के भेष में ठग हैं। ठगी का शिकार एक किसान अनिल बाथम का कहना है कि धान खरीदी के लिए गाड़ियों से कुछ व्यापारी उनके क्षेत्र में आए। उन्होंने अपने को झांसी और दतिया का व्यापारी बताया।

व्यापारियों ने राजन के मंदिर पर अपना फड़ लगाया। वहीं, धान की तुलाई करके ट्रकों से लादकर माल भेज दिया और 15 दिन बाद भुगतान के लिए आने की बात कहकर चले गए। फिर लौटकर नहीं आए। एक अन्य किसान अरविंद सिंह राणा ने भी बताया कि कुछ व्यापारियों ने उनकी फसल खरीदी, जिसमें 25 किसानों ने अपनी फसल व्यापारियों को बेची थी। व्यापारियों ने फसल के पैसे अदा नहीं किए और भाग गए। 
विज्ञापन


24 किसानों से 25 लाख की ठगी
इस मामले में अब तक सिर्फ किठौंदा गांव के ही 24 पीड़ित किसान सामने आ चुके हैं, जिनसे उन फर्जी व्यापारियों ने धान खरीदी और भाग गए। इनको लगभग 25 लाख रुपये का चूना लगाने का मामला उजागर हो चुका है।

पुलिस ने नहीं की समय पर मदद 
पीड़ित किसानों की शिकायत है कि पुलिस ने समय पर हम लोगों की मदद नहीं की। किसानों ने बताया कि ग्रामीणों ने उसी समय थाने पहुंचकर शिकायत की थी कि व्यापारियों ने उनकी धान खरीदी और उनकी फसल का पूरा पैसा लेकर भाग गए हैं। सभी किसानों ने आवेदन देकर भितरवार थाने में शिकायत भी की थी। उनका आरोप है कि पुलिस ने पहले उनकी कुछ गाड़ियां जब्त कर ली थी और थाने में रखवा दी गई थी। लेकिन कुछ दिनों बाद उनकी गाड़ियां छोड़ दी गई और उन्हें पुलिस के द्वारा भी कोई न्याय नहीं मिला। 

अब पुलिस ने किया केस दर्ज
इसके बाद अब पीड़ित किसान एक बार फिर इकट्ठे होकर भितरवार थाना पहुंचे और पुलिस पर दबाव बनाया तो पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का आपराधिक केस दर्ज किया है। एडिशनल एसपी देहात निरंजन शर्मा ने बताया कि इस मामले में लगभग 25 लाख रुपये की धान खरीदी कुछ समय पूर्व की गई थी। लेकिन उन्हें भुगतान नहीं किया गया था। किसानों के आवेदन पर पुलिस ने भितरवार थाने में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। सभी आरोपी झांसी और दतिया जिले के हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें