फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शौहर ने दिया तीन तलाक, फिर बीवी ने दिखाई कानून की ताकत और दर्ज करवा दी एफआईआर

Wed, 10 Jan 2024 06:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

सरकार ने तीन तलाक के खिलाफ भले ही सख्त कानून बना दिया, लेकिन इसका डर लोगों के बीच नहीं दिखाई दे रहा। कानून बन जाने के बावजूद ग्वालियर में तीन तलाक का मामला सामने आया है। महिला ने नए कानून का उपयोग करते हुए थाने पहुंचकर अपने शौहर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
तीन तलाक मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर शहर के जनकगंज थाना इलाके में तीन तलाक का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पहले से विवाहित होते हुए अपने पूर्व विवाह को छुपाकर आरोपी ने उससे निकाह किया और फिर तीन तलाक देकर धमकी भी दी। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दरअसल, ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के गेंडे वाली सड़क पर रहने वाली महिला रानी खान ने मुरैना के रहने वाले इरफान खान से निकाह किया था। महिला का कहना है कि निकाह के वक्त उसे नहीं बताया गया था कि इरफान पहले से शादीशुदा है और अपनी पहली पत्नी से तलाक ले चुका है। 

पिछले कुछ दिनों पहले 15 दिसंबर को इरफान ने रानी से झगड़ा करते हुए उसे तीन बार तलाक बोलकर उससे संबंध विच्छेद किया और धमकी भी दी। इसके बाद पीड़ित महिला ने कई बार उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार धमकाता रहा।
विज्ञापन


ऐसे में परेशान होकर उसने जनकगंज थाने में मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने इसकी शिकायत पर मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकार अधिनियम के तहत आरोपी इरफान खान पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें