फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ग्वालियर में परीक्षा देकर लौट रहे कक्षा-12 के छात्र की पिटाई, पुलिस ने दर्ज किया केस

Mon, 13 Mar 2023 05:47 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में 12वीं की परीक्षा देकर घर लौट रहे एक छात्र को कुछ लोगों ने रोका और बेरहमी से पिटाई की। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश जारी है। 
विज्ञापन
ग्वालियर में कक्षा-12 के छात्र की युवकों ने पिटाई की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में एक छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आठ-दस युवक एक छात्र को बुरी तरह लात-हाथों से पीठ रहे हैं। जिसे पिटा जा रहा है, वह राज भदौरिया है। वह शहर के समर्थ नगर में रहता है। घटना के बाद पीड़ित छात्र के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में छह-सात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


महाराजपुरा थाना इलाके में राज भदौरिया 12वीं की परीक्षा देने के बाद बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। उसकी बाइक पर उसके दोस्त अभिषेक और गौरव भी सवार थे। तभी पीछे से देवा गुर्जर, अमन धाकड़, आशु गुर्जर सहित कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। इन युवकों को देखकर तीनों छात्र सकते में आ गए। दो तो वहां से भाग गए। राज वहीं पर अकेला रह गया। सभी युवकों ने गालियां देते हुए राज को पीटना शुरू कर दिया। राज को बुरी तरह पीटने के बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए। राज जब घर पहुंचा तो उसके पूरे कपड़े फटे और शरीर लाल था। उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महाराजपुरा थाना सीएसपी रवि भदौरिया का कहना है कि वीडियो के आधार पर सभी आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें