फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ग्वालियर के लैगेसी प्लाजा में ब्लास्ट, दो लोग घायल, सात मंजिल तक महसूस हुआ असर

Wed, 05 Mar 2025 10:19 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में मंगलवार रात करीब 2 बजे सात मंजिला इमारत स्थित एक फ्लैट में जोरदार धमाका हो गया। फ्लैट की दीवार गिर गई। हादसे में फ्लैट मालिक महिला और एक अन्य घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि पूरी बिल्डिंग में दरारें आ गईं। दो लिफ्ट टूट कर नीचे गिरने की जानकारी भी सामने आ रही है। 
विज्ञापन
फ्लैट में धमाके के बाद के हालात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के गोले का मंदिर, भिंड रोड स्थित लैगेसी प्लाजा में हुए भीषण ब्लास्ट से हड़कंप मच गया। धमाके का असर इमारत की सातवीं मंजिल तक महसूस किया गया, जिससे कई फ्लैटों को नुकसान पहुंचा। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है कि यह ब्लास्ट किन कारणों से हुआ।
विज्ञापन


 

ग्वालियर में एक फ्लैट में ब्लास्ट हो गया। - फोटो : सोशल मीडिया
धमाका भिंड रोड स्थित लेगेसी अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर फ्लैट नंबर L-7 में हुआ। फ्लैट रंजना राणा का है। ब्लास्ट के वक्त रंजना और अनिल नाम का शख्स फ्लैट में ही थे। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। फ्लैट भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पड़ोलियों ने बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि हम लोगों की नींद टूट गई और बिल्डिंग भी पूरी तरह से हिल गई। इस धमाके का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आसपास के प्लाटों की दीवारें तक अपनी जगह छोड़ गई और खिड़कियों के कांच टूट कर लोगों के ऊपर बिखर गए।

 
विज्ञापन

फ्लैट में धमाके के बाद के हालात - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

इस हादसे ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही विस्फोट के पीछे की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें