फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior Police: सबसे बड़ी डिजिटल अरेस्ट में पुलिस को सफलता, BSF अधिकारी से ठगे गए 71 में से 10 लाख रुपये मिले

Wed, 29 Jan 2025 05:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में सबसे बड़ी डिजिटल अरेस्ट में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीएसएफ के अधिकारी से ठगे गए 71 लाख में से 10 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
ग्वालियर एसएसपी, धर्मवीर सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के टेकनपुर में पदस्थ बीएसएफ के साइबर इंस्पेक्टर अबसार अहमद को 30 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर उनसे 72 लाख रुपये लूटने वाले ठग अभी पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। लेकिन ठगों का एक बैंक खाता फ्रीज कराने में साइबर सेल को जरूर कामयाबी मिली है। इस खाते से अबसार को उनके 10 लाख रुपये वापस मिल गए हैं।

विज्ञापन


ठगों का बैंक खाता कोलकाता की बंधन बैंक में था। अबसार अहमद को डिजिटल अरेस्ट कर ठगों ने उनसे इस खाते में 14 लाख रुपये ट्रांसफर कराया था। अहमद ने जब ठगी की शिकायत की तब तक ठग इसमें से चार लाख रुपये निकाले चुके थे। बाकी रकम विड्राल करने से पहले पुलिस ने बैंक से संपर्क कर इस खाते को फ्रीज करवा दिया। अब कोर्ट के आदेश पर अहमद का पैसा वापस मिला है। 

अहमद से ऑनलाइन लूटी रकम को ठगों ने करीब 74 खातों में ट्रांसफर किया था। इनमें चार खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर हुई थी, वह चिन्हित हो गए हैं। दरअसल, छह जनवरी 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर बीएसएफ के इंस्पेक्टर अबसार अहमद ने एसपी से शिकायत कर बताया था कि ऑनलाइन ठगों ने मनी लॉड्रिंग केस में जेल भेजने की धमकी दी थी। फिर उनको 30 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर रखा था। इस दौरान ठगों ने उनसे कई किश्तों में 72 लाख रुपये ले लिए थे।
विज्ञापन


ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया है कि टेकनपुर में पदस्थ बीएसएफ के साइबर इंस्पेक्टर अबसार अहमद को 30 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर उनसे 72 लाख रुपये लूटने वाले ठग अभी पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। लेकिन ठगों का एक बैंक खाता फ्रीज कराने में साइबर सेल को जरूर कामयाबी मिली है। इस खाते से अबसार को उनके 10 लाख रुपये वापस मिल गए हैं। कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव स्पेशल DG (महिला सुरक्षा) मध्यप्रदेश - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने अपराधों की समीक्षा कर दावा किया है कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से नीचे गिरा है। साथ ही SCRB की तरफ से भी आधिकारिक तौर पर आंकड़े भी जारी किए गए हैं। वहीं ग्वालियर संभाग में अपराधों की समीक्षा करने पहुंची स्पेशल DG ने कहा कि हम घरों में होने वाले अपराधों को लेकर चिंतित हैं। हम लोगों से जुड़ना चाहते हैं, जिससे अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सके।

ग्वालियर संभाग में अपराधों की समीक्षा करने ग्वालियर पहुंची प्रदेश की स्पेशल DG प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव (महिला सुरक्षा) ने समीक्षा बैठक के बाद मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार अपराधों का ग्राफ तेजी से घट रहा है। हमने साइबर अपराधों को चैलेंज के रूप में लिया है और हमारी पुलिस टीम हर स्तर पर तैयार है। हमें चिंता घरों में होने वाले अपराधों को लेकर है। हम लोगों से जुड़ना चाहते हैं, ताकि घरों में होने वाले अपराधों की जानकारी हमें मिले, जिससे उस अपराध को जड़ से खत्म किया जा सके। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कमी लाने के लिए पुलिस की तरफ से "ऊर्जा महिला डेस्क", "आशा", "मुस्कान" और "मैं हूं अभिमन्यु" जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें