फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बेहट गांव अब होगा तानसेन नगर, सीएम शिवराज ने संगीत सम्राट तानसेन की जन्म स्थली का नाम बदला

Thu, 08 Jun 2023 11:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

सीएम शिवराज सिंह चौहान संगीत सम्राट तानसेन की जन्मस्थली बेहट गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मंच से बेहट गांव का नाम बदलकर तानसेन नगर रखने का एलान किया। बता दें ग्वालियर से 45 किलोमीटर दूर बेहट गांव में संगीत सम्राट तानसेन की जन्म स्थली है।
विज्ञापन
सीएम शिवराज ने बेहट गांव का नाम बदलने का एलान किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संगीत सम्राट तानसेन की जन्म स्थली का नाम बदल दिया है। उनकी जन्मस्थली बेहट अब तानसेन नगर के नाम से जाना जाएगा। सीएम शिवराज ने कहा कि नाम बदलने का प्रस्ताव भोपाल पहुंचकर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को ग्वालियर में थे। सीएम शिवराज सिंह चौहान संगीत सम्राट तानसेन की जन्मस्थली बेहट गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मंच से बेहट गांव का नाम बदलकर तानसेन नगर रखने का एलान किया। बता दें ग्वालियर से 45 किलोमीटर दूर बेहट गांव में संगीत सम्राट तानसेन की जन्म स्थली है। यहीं पर वह बकरी चराने के लिए जाते थे। इसके साथ ही बेहट गांव में उन्होंने संगीत सीखने की शुरुआत की थी। यह बेहट गांव काफी पिछड़ा इलाका माना जाता है लेकिन यहां पर संगीत सम्राट तानसेन की जन्मस्थली को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं और अभी हाल में ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसे पर्यटन स्थल में शामिल किया है। बेहट गांव में हर साल मध्य प्रदेश के सांस्कृतिक विभाग की तरफ से विश्व संगीत का आयोजन होता है। इस दौरान देश भर के तमाम संगीतकार यहां पर माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं।

मंत्री सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह बेहट गांव पूरे विश्व में तानसेन के नाम से जाना जाता है। इसलिए इस गांव को विश्व पटल पर लाने के लिए नाम बदला जा रहा है और इस बेहट गांव का नाम और तानसेन नगर के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंच से कहा कि बेहट गांव को और खूबसूरत बनाने के लिए जितने पैसे की जरूरत पड़ेगी, उतना पैसा मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से दिया जाएगा। इसमें कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें