फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दो साल पहले गायब पत्नी अंजान युवक के साथ दिखी, घर लौटने की बात करते ही पति को पिटवाया

Thu, 08 Jun 2023 07:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में अलग ही मामला सामने आया है। एक पति अपनी पत्नी की तलाश में दो साल से भटक रहा था, जब पत्नी मिली तो  उसकी खुशी का ठिकाना न रहा। पर पत्नी ने अन्य युवक की मदद से पति को पिटवा दिया और फिर रफूचक्कर हो गई। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दो साल पहले गायब हुई पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहे पति की खुशी का तब ठिकाना ना रहा, जब उसने पत्नी को सामने देखा। लेकिन ये खुशी चंद पलों में काफूर हो गई। पति ने पत्नी को रोका और घर लौटने को कहा तो पत्नी के साथ खड़े युवक ने उसे जमकर पीट दिया। उसके बाद पत्नी युवक के साथ लौट गई। पीड़ित पति को समझ में ही नहीं आया कि युवक कौन था और पत्नी ने उसके साथ क्यों दिया। पति ने इसकी शिकायत महाराजपुरा थाने में दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के गोला का मंदिर थाना इलाके में स्थित महाराणा प्रताप नगर के रहने वाले 32 वर्षीय युवक की शादी ढाई साल पहले पास में ही रहने वाली एक युवती से हुई थी। शादी के 6 महीने बाद पत्नी गायब हो गई। पति ने पत्नी की काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। उसके बाद पत्नी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने भी उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। उसके बाद पुलिस इस मामले में शांत बैठ गई।

पति लगातार पत्नी की तलाश में दर-दर भटकता रहा। पति को लगा की पत्नी या तो किसी के कब्जे में है या फिर कहीं उसके साथ कोई बड़ा हादसा हो गया। क्योंकि पिछले दो साल से उसका कोई ना तो पता मिला और ना ही उसकी कोई सूचना। पति पत्नी की तलाश करते करते हार मान गया। बुधवार रात अचानक पति को दो साल पहले गायब पत्नी उसी इलाके नजर आ गई। पत्नी को देखकर पति दंग रह गया और खुशी झूमते हुए उसके पास पहुंच गया। जब उसने अपनी पत्नी की तरफ हाथ बढ़ाया तो उसने उसका हाथ हटा दिया। 
विज्ञापन


जब पति ने पत्नी से बात करनी चाहिए तो उसने बात करने से मना कर दिया और उसके बाद पास में ही खड़ा एक युवक आया और उसने पति से गाली गलौज करना शुरू कर दिया। उसके बाद उसी युवक ने और उसकी पत्नी ने कुछ युवकों को मौके पर बुला लिया। इन सभी युवकों ने पहले पति से गाली गलौज की और उसके बाद उसकी जमकर मारपीट की जिससे बुरी तरह घायल हो गया। मारपीट करने के बाद पत्नी अपने दोस्तों के साथ मौके से गायब हो गई। घायल पति ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। उसके बाद पीड़ित पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर इन सभी आरोपी और पत्नी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें