फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: 'चुनाव छोड़कर भाग गए' वाले बयान पर सिंधिया ने पूछा, क्या आप दिग्विजय को गंभीरता से लेते हैं?

Tue, 24 Oct 2023 07:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Assembly Election 2023: भोपाल में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा दिए गए बयान के बाद बीजेपी और कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। वहीं, अब भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया है। उन्होंने पत्रकारों से कह दिया कि आप दिग्विजय को गंभीरता से लेते हैं। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री सह भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के उस तंज को खारिज कर दिया कि वे मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से ‘भाग गए’। तीन साल पहले कांग्रेस छोड़ने वाले भाजपा नेता सिंधिया ने उलटा मीडिया से ही पूछ लिया कि क्या आप दिग्विजय सिंह को गंभीरता से लेते हैं?

विज्ञापन


दरअसल, ग्वालियर में पत्रकारों ने उनसे वरिष्ठ कांग्रेस दिग्विजय सिंह की उस टिप्पणी के बारे में पूछा था, जिसमें उन्होंने भोपाल में सोमवार को कहा था कि कांग्रेस ने शिवपुरी से केपी सिंह को टिकट दिया है। जबकि उसने इस क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को टिकट देने का वादा किया था, क्योंकि ऐसी उम्मीद थी कि भाजपा की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन अंत में सिंधिया डर के कारण भाग गए।

जानकारी के मुताबिक, सत्तारूढ़ भाजपा ने अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में तीन केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारा है। 2018 में बीजेपी की यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी से जीत हासिल की थी। लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस बार चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। इस बीच, शिवपुरी और अशोक नगर के कुछ कांग्रेस नेता यहां सिंधिया की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें