फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: किससे खफा हैं दिग्विजय सिंह, जानिए उन्होंने किसे कहा- 'मेरे दरवाजे तुम्हारे लिए बंद'

Wed, 08 Nov 2023 01:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Madhya pradesh Election 2023: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने ग्वालियर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा के समर्थन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने टिकट ना मिलने से नाराज कांग्रेस नेताओं को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि वो सारे कांग्रेसी जो टिकट मांग रहे थे और जो घर बैठे हैं, ऐसे लोगों के लिए दिग्विजय सिंह का द्वार हमेशा के लिए बंद है। 

विज्ञापन
बागी नेताओं को दिग्विजय सिंह की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबल के चुनावी दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने टिकट ना मिलने से नाराज कांग्रेस नेताओं को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंच से कहा कि मुझे वो चेहरे नहीं दिख रहे जो टिकट मांग रहे थे, कहाँ हैं वो, यही तुम्हारी वफादारी है कांग्रेस के प्रति।

विज्ञापन


ऐसे लोगों को मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता: दिग्विजय सिंह
उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता। ऐसे लोगों के लिए दिग्विजय सिंह के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हैं। वो सारे कांग्रेसी जो टिकट मांग रहे थे और जो घर बैठे हैं, ऐसे लोगों के लिए दिग्विजय सिंह का द्वार हमेशा के लिए बंद है। इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस बार का चुनाव गद्दार और वफादार के बीच में है, धनबल और जनबल के बीच में है। 

बीजेपी को लिया निशाने पर
बता दें कि ग्वालियर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा के समर्थन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से ईवीएम मशीन के बहाने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा वोटर लिस्ट में बेईमानी करती है, यह मशीन में भी गड़बड़ी करती है। पूरे विश्व में ईवीएम से चुनाव नहीं होते। यहां तक की पाकिस्तान, बांग्लादेश में भी एवं उपयोग में नहीं लाई जाती है, लेकिन ठीक है हम उसको बर्दाश्त करेंगे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने 44 ट्रेड यूनियन ट्रेड कानून को समाप्त करके चार कानून लागू कर दिए। और ये चार कोड भी मालिकों के हक में हैं ना की मजदूरों के हक में।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें