फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: घर के बाहर खड़ी महिला से बदमाश झपट ले गया चेन, कैमरे में कैद हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 26 Feb 2024 07:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में अपराध का स्तर ये हो गया है कि चौक चौराहा और खुले बाजार के बाद अब घर के बाहर भी लोग असुरक्षित नहीं हैं। 
विज्ञापन
मामले की जानकारी देती पुलिस अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में हाई अलर्ट के बीच पुलिस के मजबूत सुरक्षा दावे की पोल एक बार फिर खुल गई। 24 घंटे में तीसरी लूट ने ये साफ कर दिया है कि बदमाशों के अंदर अब पुलिस का खौफ पूरी तरह से खत्म हो गया है। सबसे बड़ी बात अब ये भी निकाल कर आ रही है कि चौक चौराहा और खुले बाजार के बाद अब घर के बाहर भी लोग असुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला शहर की पॉश कॉलोनी से सामने आया है। यहां घर के बाहर दरवाजे पर खड़ी वृद्ध महिला को लूटकर बदमाश रफू चक्कर हो गए। 

विज्ञापन


दरअसल ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के हरिशंकरपुरम में रहने वाली 65 साल की वृद्ध महिला कृष्णा गुप्ता अपने घर के दरवाजे पर खड़ी हुई थी। इस दौरान एक युवक पैदल मोबाइल पर बात करता हुआ आया और पता पूछने लगा। जब तक वे कुछ समझ पाती तब तक बदमाश ने गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। महिला ने शोर मचाया तब तक आरोपी बदमाश भाग निकला। तत्काल वारदात की सूचना पुलिस को दी। 

मौके पर पहुंची CSP झांसी रोड सर्कल हिना खान ने आसपास के इलाके में अलर्ट किया। वहीं, सीसीटीवी कैमरा को चेक किया तो उसमें लुटेरे का चेहरा भी साफ नजर आया। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी के जरिए जो चेहरा सामने आया है उसके जरिए जल्द ही बदमाश की पहचान कर उसे पकड़ लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें