फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: विपक्षी दलों की एकजुटता पर बोले मनोज तिवारी; अपनी सत्ता के समय वह लूट करने और परिवारवाद में लगे रहे

Sat, 24 Jun 2023 04:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि विपक्ष एकजुट इसलिए हुआ क्योंकि वह अपना भला चाहता है। पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी जनता का भला चाहती है। यही कारण है कि आगामी समय में होने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी आएंगे। इसलिए विपक्षियों के एकजुट होने से कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।
विज्ञापन
मनोज तिवारी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और लोकसभा सदस्य मनोज तिवारी शनिवार को ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेता ने मीडिया से बातचीत की और विपक्षी दलों के एकजुट होने को लेकर बड़ा बयान दिया। तिवारी ने कहा है कि उनको एक होना भी चाहिए, क्योंकि उनका समय संकट में है। जब उन्हें सत्ता चलाने का समय मिला तो वह लूट करने और परिवारवाद में लगे रहे। सभी लोग अपने घर भरने में लगे रहे और जीजा जी का फार्म हाउस बनवाने में लगे रहे।

विज्ञापन


‘विपक्षियों को कहां जगह मिलेगी, चौकीदार डंडा लेकर खड़ा है’
इसके साथ ही मनोज तिवारी ने कहा कि विपक्ष इसलिए एकजुट हो रहा है क्योंकि वह अपना भला चाहता है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता का भला चाहते हैं। इसलिए देश के हर गरीब के घर अनाज है और हर गरीब के घर शौचालय बना है। उन्होंने कहा कि इन विपक्षियों को कहां जगह मिलेगी क्योंकि चौकीदार डंडा लेकर खड़ा है। भ्रष्टाचार कर नहीं सकते, पता है कि भ्रष्टाचार करते ही वे सलाखों के पीछे आ जाएंगे। इसलिए वे अपने आप को बचाने के लिए एकजुट हो रहे हैं। और होना भी चाहिए क्योंकि संकट के समय में शायद उन्हें अंधकार में पुजारी की चिंगारी नजर आ जाए।

वहीं, देश में होने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष एकजुट इसलिए हुआ क्योंकि वह अपना भला चाहता है। पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी जनता का भला चाहती है। यही कारण है कि आगामी समय में होने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी आएंगे, क्योंकि उनके नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है। दुनिया में हमारे देश की साख सबसे ऊपर हो चुकी है। इसलिए विपक्षियों के एकजुट होने से कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें