फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: बलराम जयंती पर सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली देने का ऐलान

Wed, 02 Sep 2026 10:46 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में बलराम जयंती महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 2026 को किसान कल्याण वर्ष बताते हुए किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली देने की घोषणा की। कार्यक्रम में किसान क्रेडिट कार्ड पोर्टल और 200 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के कार्यालयों का शुभारंभ किया गया। 
विज्ञापन
ग्वालियर में सीएम मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में ग्वालियर में भव्य राज्य स्तरीय बलराम जयंती महोत्सव मनाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार वर्ष 2026 को भगवान बलराम के नाम पर किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। किसान कल्याण वर्ष के तहत कृषि विभाग और वैज्ञानिकों के साथ प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्वालियर में बलराम जयंती मनाने का अवसर मिला और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर समेत सभी ने मिलकर यह आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि किसान कल्याण वर्ष में प्रदेश सरकार 16 विभागों को साथ लेकर किसानों की उन्नति और विकास के लिए काम कर रही है। इसी दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को बड़ी सौगात देते हुए ऐलान किया कि आने वाले समय में किसानों को दिन के समय 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को सिर्फ 5 रुपये में बिजली कनेक्शन देने वाली मध्यप्रदेश सरकार देश में सबसे सस्ती बिजली उपलब्ध कराने वाली सरकार है।

ये भी पढ़ें- श्रीकृष्ण पर्व: प्रदेश के 7500 मंदिरों में सजावट, जानापाव में सीएम करेंगे परशुराम-श्रीकृष्ण लोक का भूमिपूजन
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार के मिलकर काम करने की बात कही। उन्होंने भरोसा जताया कि किसान कल्याण वर्ष के समाप्त होने तक किसानों को और भी कई सौगातें मिलेंगी। कार्यक्रम के दौरान किसान क्रेडिट कार्ड पोर्टल और 200 नवीन प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों यानी पैक्स के कार्यालयों का शुभारंभ भी किया गया। सरकार का कहना है कि इससे किसान हितैषी योजनाओं और सहकारिता व्यवस्था का विस्तार होगा।

ग्वालियर में सीएम मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें