फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मध्यप्रदेश: ग्वालियर के धर्मपुरा में लोगों ने 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश लाखन गडरिया को पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 08 Nov 2021 04:31 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

ग्वालियर के गिजौरा स्थित धर्मपुरा गांव में ग्रामीणों ने 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश लाखन गडरिया की पीट-पीटकर जान ले ली।
लाखन गडरिया के शव की जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर जिले के गिजौरा क्षेत्र के धर्मपुरा गांव में दस हजार रुपए के इनामी बदमाश लाखन गडरिया की लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसके साथ एक और व्यक्ति था, जो इस घटना में मारा गया है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। यह बदमाश गड़रिया पंचायत में शामिल होने आए थे। 


सूत्रों का कहना है कि बघेल समाज की एक महिला का वीडियो वायरल हुआ था। इसे लेकर बघेल समाज में नाराजगी थी। इसके चलते धनतेरस पर सबको बुलाया गया था। धनतेरस पर बुलाई गई पंचायत में लखन बघेल ने वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट की थी। इसे लेकर सोमवार को पंचायत बुलाई गई थी। इस दौरान ग्रामीणों और लाखन के साथ आए लोगों के बीच विवाद हो गया। लाखन ने पंचायत में पहुंचकर गोलीबारी कर दी। इससे झगड़ा इतना बढ़ा कि ग्रामीणों ने लाखन और उसके साथी को घेर लिया। लाठी-डंडो, कुल्हाड़ी जैसे हथियारों से उस पर हमला किया। दोनों बदमाशों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।  




पूरे इलाके में लाखन की दहशत थी
लाखन गडरिया की पूरे इलाके में दहशत थी। जब पंचायत में ग्रामीणों के साथ उसका विवाद हुआ तो सभी एकजुट हो गए। उन्होंने मिलकर हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए। ताकि लाखन गडरिया के साथी वहां कोई उत्पात न मचा सके। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जय राज कुबेर का कहना है कि मौके से कट्टा माउजर और राउंड बरामद हुए हैं।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें