फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shefali Jariwala: कभी ग्वालियर से भी था 'कांटा लगा गर्ल' शेफाली का गहरा रिश्ता, 2009 में आखिरी बार आई थीं शहर

Sun, 29 Jun 2025 09:47 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

कम लोगों को पता है कि शेफाली का मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गहरा रिश्ता रहा है। साल 2004 में उन्होंने ग्वालियर के मीत ब्रदर्स के हरमीत सिंह से शादी की थी।
विज्ञापन
ग्वालियर में शेफाली जरीवाला की शादी का फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की हार्ट अटैक से निधन की खबर सुनकर उनके फैन्स काफी दुखी हैं। कम ही लोगों को पता होगा कि शेफाली का मध्य प्रदेश से गहरा रिश्ता रहा है। शेफाली जरीवाला मध्य प्रदेश के ग्वालियर की बहू थीं। उनकी पहली शादी ग्वालियर में मीत ब्रदर्स के हरमीत सिंह से हुई थी। मीत ब्रदर्स दोनों भाई मनमीत सिंह और हरमीत सिंह ग्वालियर के एक शराब कारोबारी गुलजार सिंह के बेटे हैं, जिन्होंने अपना फैमिली बिजनेस ज्वाइन करने की बजाय संगीत की दुनिया में मशहूर होने का फैसला किया और अपनी मेहनत की दम पर सफलता पाई।
विज्ञापन


बता दें कि साल 2004 में हरमीत और शेफाली जरीवाला की शादी हुई। बताया जाता है कि दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और शादी करने का फैसला ले लिया, लेकिन हरमीत के घर वाले ज्यादा खुश नहीं थे। बाद में वह तैयार हो गए। शादी के बाद शेफाली कभी ग्वालियर नहीं रहीं। वे शादी के तुरंत बाद पति हरमीत के साथ मुंबई चली गई थीं। उनके ससुर को भी अंदाजा था कि शायद यह शादी ज्यादा दिन नहीं चलेगी और वैसा ही हुआ। कुछ साल बाद पति-पत्नी के बीच मतभेद पैदा हो गए और ग्वालियर फैमिली कोर्ट में उन्होंने तलाक की अर्जी लगा दी।

ये भी पढ़ें- सूरत में आज ‘मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर’ पर इंटरएक्टिव सेशन, CM यादव निवेशकों से करेंगे संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि तलाक की अर्जी के बाद शेफाली कई बार ग्वालियर कोर्ट में तारीखों पर पेशी के लिए आती रही थीं। साल 2009 में दोनों पक्षों ने एक मत होकर फैमिली कोर्ट में तलाक ले लिया। इसके बाद शेफाली कभी ग्वालियर नहीं लौटीं। वहीं उनके ससुर गुलजार भी यहां से अपनी फैमिली जमीन जायदाद को बेचकर मुंबई चले गए और उनका परिवार आज भी मुंबई रहता है। इसलिए शेफाली जरीवाला का ग्वालियर से बेहद करीबी नाता है, क्योंकि एक तरह से उनकी यह पहली ससुराल थी। इसलिए उनके निधन पर ग्वालियर वासी भी दुखी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें