फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, सिंधिया बोले- बेटी को न्याय दिलाने तक उनके साथ अडिग खड़ा रहूंगा

Fri, 02 Feb 2024 01:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में आदिवासी नाबालिग लड़की के रेप और हत्या के प्रयास के मामले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा बेटी को न्याय दिलाने तक उनके साथ अडिग खड़ा रहूंगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी कड़ी कारवाई की मांग की है।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में आदिवासी नाबालिग स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के मामले में अब केंद्रीय ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कल देर रात ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'ग्वालियर में मासूम बच्ची के साथ हुई अमानवीय घटना अत्यंत दुःखद, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक से बात कर मैंने घटना की पूरी जानकारी ली है। 

विज्ञापन




तीन में से दो अपरोपियों को गिरफ़्त में ले लिया गया है। तीसरे अपराधी को भी जल्द ही गिरफ़्तार करने की कोशिश की जा रही है। बच्ची और उनके माता-पिता को मैं यह विश्वास दिलाता हूं कि मैं उनके साथ अडिग होकर खड़ा हूं और उन्हें न्याय दिलाकर रहूंगा। माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी, @CMMadhyaPradesh से मेरा अनुरोध है कि इस घटना की त्वरित जांच कराई जाए। ऐसा अमानवीय कुकृत्य करने वाले दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।'

केंद्रीय मंत्री ने इस ट्वीट में लड़की व उसके परिवार को न्याय दिलाने व साथ अडिग खड़े होने की बात की है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से कड़ी से कड़ी कारवाई की गांग की है। जानकारी के मुताबिक़ केंद्रीय मंत्री ने जिला अधिकारियों और प्रशासन से बात कर त्वरित कारवाई की मांग की है एवं लकड़ी को बेहतर इलाज मिले इसके लिए ऑर्डर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें