फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: शादी में बाधा बन रही प्रेमिका को बॉयफ्रेंड ने मारी गोली,4 महीने पहले सोशल मीडिया पर बनी थी दोस्त

Tue, 23 Dec 2025 11:47 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

चार महीने पहले सोशल मीडिया से हुई दोस्ती के बाद शादी में बाधा बन रही प्रेमिका को उसके बॉयफ्रेंड ने गोली मार दी। घायल महिला को कंधे में गोली लगने के बाद उसके प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
 
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में बीती रात एक बॉयफ्रेंड ने अपनी प्रेमिका को घर में घुसकर गोली मार दी। कंधे में गोली लगने से युवती घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की गोवर्धन कॉलोनी में हुई। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को अवैध कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी कहीं और तय हो गई थी, जिसमें उसकी प्रेमिका बाधा बन रही थी। घायल महिला की आरोपी से दोस्ती चार महीने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। महिला के पति का छह महीने पहले ही निधन हो गया है।

ये भी पढ़ें: MP News:   एमपी में SIR के बाद मतदाता सूची से हट सकते है 41 लाख नाम, आज आएगी प्रारंभिक सूची
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोले का मंदिर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला को उसके प्रेमी मोनू जोशी ने अवैध हथियार से गोली मारी। परिजन ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी मोनू जोशी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि मोनू और महिला के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोनू की शादी कहीं और तय होने के कारण दोनों में अक्सर विवाद होता था। इसी बात को लेकर मोनू महिला के घर बात करने पहुंचा था, लेकिन बात नहीं बनी और गुस्से में आकर उसने महिला को गोली मार दी। महिला के अनुसार पहली गोली खाली चली गई थी, जबकि दूसरी गोली उसके कंधे में लगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें