फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: घरेलू विवाद में पति ने कैंची से पत्नी की नाक काटी, लहूलुहान छोड़कर हुआ फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Sat, 06 Dec 2025 10:44 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया। शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी से विवाद के बाद कैंची से उसकी नाक काट दी और मौके से फरार हो गया। घायल महिला को उसकी जेठानी ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में घरेलू विवाद में पति ने अपनी पत्नी की नाक कैंची से काट दी। आरोपी पति वारदात के बाद उसे लहूलुहान छोड़कर भाग गया। घायल पत्नी को उसकी जेठानी अस्पताल लेकर गईं, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की सूचना मिलने पर महिला के बयान दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महाराजपुरा थाना क्षेत्र के भारत मार्केट के पास रहने वाली पूनम तोमर के साथ यह वारदात शनिवार को हुई। उनके पति धर्मेंद्र ने पत्नी से हुए विवाद के बाद मारपीट की और नाक काट दी। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र शराब पीने का आदी है और अक्सर पूनम के साथ विवाद करता रहता है। घटना के बाद वह पूनम को घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। पूनम को उनकी जेठानी ट्रामा सेंटर ले गईं, जहां उनका उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें: MP News: सीएम की घोषणा- सिंहस्थ के लिए 5 हजार होमगार्ड भर्ती होंगे, बैगा,सहरिया,भारिया बटालियन भी बनेगी
विज्ञापन


महिला की बहन पूजा ने बताया कि पहले तो इन्होंने कई झूठ बोलकर शादी कर ली। अब बहन को पसंद नहीं आने का कहकर विवाद करने लगे। हम यही सोच रहे थे कि शादी हो गई तो निभा लें। पूजा ने बताया कि पूनम का पति प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। ये दो भाई हैं। एक ही कॉलोनी में अलग-अलग रहते हैं। हादसे का पता सबसे पहले पूनम की जेठानी को चला और वे पूनम को लेकर सीधे अस्पताल पहुंची, जहां उसका इलाज शुरू करवाया। सूचना मिलते ही मैं भी वहां पहुंच गई। पूनम के ससुर विश्वनाथ सिंह का निधन लगभग एक माह पूर्व हार्ट अटैक से हो गया था।
विज्ञापन


महाराजपुरा थाने के एसआई सौरभ श्रीवास्तव ने इस मामले में बताया कि उन्हें एक महिला की नाक पर धारदार चीज से कटने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें