फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का तंज, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हालत इस बार लोकसभा जैसी हो जाएगी

Sat, 14 Jan 2023 02:37 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

MP Politics: मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी की आंधी चलने के दावे पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चुटकी लेते हुए कहा है कि गुजरात, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के चुनावों के परिणाम बताते हैं कि जब कांग्रेस वहां कुछ नहीं कर पाई तो राहुल गांधी यहां क्या कर पाएंगे।
विज्ञापन
MP Home Minister Narottam Mishra - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को कांग्रेस पर तंज कसते हुए चुनौती भी दे डाली। ग्वालियर पहुंचे डॉ. मिश्रा ने कहा कि इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हालत लोकसभा जैसी हो जाएगी। कांग्रेस की इतनी भी सीट नहीं आएंगी कि वह सरकार तो दूर अपना नेता प्रतिपक्ष भी नहीं बना सकेगी।

विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्रीय पार्टियों के मध्यप्रदेश में सक्रिय होने और समाजवादी पार्टी के महू में सर्वोदय सामाजिक सम्मेलन किए जाने पर गृह मंत्री  मिश्रा ने कहा कि वर्तमान का दौर सोशल मीडिया, फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर का है तथा सतत संपर्क का है। केवल चुनाव के समय सक्रिय होने या सम्मेलन करने से वोट नहीं मिलते हैं। 

भाजपा के पास वैश्विक नेता, अन्य पार्टियां नेता विहीन
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में भाजपा के पास वैश्विक नेता हैं, जबकि अन्य दल लगातार सिमट रहे हैं। उनके पास चुनाव लड़ने के लिए कोई चेहरा ही नहीं है। यही वजह है कि जिस तरह लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का नेता प्रतिपक्ष नहीं बन पाया, उसी तरह इस बार विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद मध्यप्रदेश में भी कोई दल नेता प्रतिपक्ष नहीं बना पाएगा।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी की आंधी चलने के दावे पर प्रदेश के जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चुटकी लेते हुए कहा कि गुजरात, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के चुनावों के परिणाम बताते हैं कि जब कांग्रेस वहां कुछ नहीं कर पाई तो राहुल गांधी यहां क्या कर पाएंगे। आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में एक कांग्रेस सांसद का निधन हुआ है इसलिए अभी वह इस बारे में ज्यादा चर्चा नहीं करना चाहते हैं, लेकिन विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह से गंभीर है और पूरी ताकत से चुनाव लड़ा जाएगा।

ग्वालियर में प्रदेश की चौथी DNA जांच लैब का शुभारंभ
इससे पहले, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ग्वालियर में प्रदेश की चौथी DNA जांच लैब का शुभारंभ किया। ग्वालियर में सालाना औसतन 1200 मामलों की DNA जांच होती है, जिसके लिए भोपाल और सागर की लैब पर ग्वालियर को निर्भर रहना होता था। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि जल्द ही जबलपुर, रीवा और रतलाम में भी DNA लैब शुरू करेंगे। जिससे पीड़ितों को न्याय दिलाने में DNA लैब की मदद मिलेगी। साथ ही अपराधियों तक पहुंचने, सजा दिलाने दिलाने में DNA लैब कारगर होगीं। उन्होंने यह भी कहा है कि प्रदेश में DNA लैब के लिए वैज्ञानिक लैब अधिकारी और तकनीशियन के 122 पदों पर भी जल्द भर्ती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें