मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर पहुंचे और अमित शाह के दौरे को लेकर बैठक की।
- फोटो : सोशल मीडिया
देश के गृह मंत्री अमित शाह ग्वालियर के दौरे पर आने वाले हैं। इसकी तैयारियों की समीक्षा के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर पहुंचे। निजी होटल में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बैठक ली। इसमें सीएम ने अमित शाह के कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोगों को लाने की योजना पर बात की। शिवराज ने अफसरों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
बता दें कि सीएम ने ग्वालियर जिले के नेताओं के साथ अमित शाह के दौरे को लेकर चर्चा की है। मीडिया से बातचीत में शिवराज ने बताया कि मध्य प्रदेश और ग्वालियर विकास के पथ पर निरंतर तेजी से बढ़ रहा है। 446 करोड़ की लागत पर बन रहा यह भव्य नवीन एयरपोर्ट अंचल के विकास में काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। सिंधिया जी का लाभ यहां के लोगों को मिल रहा है। डबल इंजन की सरकार मध्य प्रदेश को लगातार विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ा रही है और ग्वालियर में लगातार विकास और रोजगार के साधन तैयार किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 16 अक्टूबर को हमारे देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ग्वालियर आने वाले हैं और इस दौरान वह नवीन एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे साथ ही फूलबाग मैदान में स्थित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे जिसमें एक लाख से अधिक भीड़ आने की संभावना है। इसको लेकर आ साथ ही मंत्रियों और अधिकारियों से बातचीत की है साथ ही व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश जारी किए हैं।