फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर हादसे: पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव ने जताया दुख, किया मुआवजे का एलान

Sun, 18 Oct 2026 09:53 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत और 29 लोगों के घायल होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये, गंभीर घायलों को दो-दो लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे के बाद मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने का एलान किया है। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है, जबकि करीब 40 लोग घायल हुए हैं।

सीएम मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को चार लाख देने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर में श्रद्धालुओं के साथ हुए दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस मुश्किल समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ओर से हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल लोगों को दो-दो लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को सभी घायलों का निशुल्क उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन

हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मंत्री ऐदल सिंह कंषाना और राकेश शुक्ला को ग्वालियर पहुंचकर प्रभावित परिवारों और घायलों की स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित परिवार ग्वालियर, शिवपुरी और श्योपुर जिलों के रहने वाले बताए गए हैं।

पीएम मोदी ने भी किया मुआवजे का एलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ग्वालियर हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर शोक संदेश साझा करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, प्रत्येक घायल को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

ग्वालियर हादसे पर राहुल गांधी ने जताया दुख

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही। साथ ही, उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि ग्वालियर में बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से कई श्रद्धालुओं की मौत की खबर बेहद दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के दुख में वह सहभागी हैं और उनके प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा जताते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

शीतला माता मंदिर के पास कैसे हुआ हादसा?

ग्वालियर के चीनौर रोड पर शीतला माता मंदिर के पास शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे यह भीषण सड़क दुर्घटना हुई। नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान धान से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं को कुचलते हुए मंदिर के प्रवेश द्वार और बाहरी दीवार से टकरा गया।

एसएसपी धर्मवीर सिंह के मुताबिक, भारी वाहनों को रोकने के लिए सड़क पर बैरिकेड लगाए गए थे, लेकिन ट्रक उन्हें तोड़कर आगे निकल गया। इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया गया। हादसे में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सात घायलों की हालत गंभीर बताई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें