फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर हादसा: किसी का बेटा, किसी का सहारा... 14 मौतों ने उजाड़े परिवार, 11 की पहचान; देखें हादसे की तस्वीरें

Sun, 18 Oct 2026 08:29 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हुए हैं। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात चीनौर रोड पर धान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को कुचलता हुआ मंदिर के प्रवेश द्वार और बाहरी दीवार से टकरा गया।
विज्ञापन
शीतला माता मंदिर हादसे में 14 की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास शनिवार और रविवार की दरमियानी रात भीषण सड़क हादसा हो गया। मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को धान से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। अब तक 11 मृतकों की पहचान होने की जानकारी सामने आई है। देखिए हादसे से जुड़ी अहम जानकारी और मृतकों के नाम-पते।
विज्ञापन




मंदिर के पास हुआ भीषण हादसा

ग्वालियर के चीनौर रोड पर शीतला माता मंदिर के पास रात करीब 1:30 बजे यह दुर्घटना हुई। नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। इसी दौरान धान से भरा ट्रक अनियंत्रित हो गया। एसएसपी धर्मवीर सिंह के मुताबिक, भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेड लगाए गए थे। ट्रक बैरिकेड तोड़कर आगे निकल गया और चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ट्रक मंदिर के प्रवेश द्वार और बाहरी दीवार से टकरा गया।
Trending Videos

मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
हादसे में 14 लोगों की मौत, 29 घायल

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव अभियान चलाया। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया गया। इनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सात घायलों की हालत गंभीर बताई गई थी। कलेक्टर रुचिका चौहान ने हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। आरटीओ की टीम ट्रक की तकनीकी स्थिति की जांच करेगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि ट्रक अनियंत्रित क्यों हुआ और बैरिकेड तोड़कर प्रतिबंधित मार्ग पर कैसे पहुंचा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में अब तक 11 की पहचान हो चुकी है। मृतकों में किशोरों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा है। प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, पहचान किए गए मृतकों में सत्येंद्र गुर्जर, सरला तोमर, गौरव परिहार और महेश शर्मा समेत 11 लोग शामिल हैं। इन सभी के नाम, उम्र और पते की जानकारी सामने आई है।

 
विज्ञापन

अस्पताल में मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
हादसे में जान गंवाने वाले 11 लोगों के नाम और पते

1. सत्येंद्र गुर्जर (22 वर्ष)
पिता का नाम: जगदीश गुर्जर
निवासी: महलगांव, ग्वालियर।

2. सरला तोमर (50 वर्ष)
पति का नाम: राजेंद्र कुमार
निवासी: हनुमान पहाड़ी, राजीव नगर, गुड़ा-गुड़ी का नाका, ग्वालियर।

3. गौरव परिहार (18 वर्ष)
पिता का नाम: कमलेश परिहार
निवासी: बड़ा गांव खुरेरी, ग्वालियर।

4. महेश शर्मा (45 वर्ष)
पिता का नाम: मातादीन शर्मा
निवासी: सहसराम, गसवानी, जिला श्योपुर।

5. विमलेश (18 वर्ष)
पिता का नाम: बबलू बघेल
निवासी: महागावरा, थाना सीहोर, जिला शिवपुरी।

6. देवेश बघेल (17 वर्ष)
पिता का नाम: हरि सिंह बघेल
निवासी: मावटा, थाना भितरवार।

7. प्रिंस उर्फ छोटू जाटव (16 वर्ष)
पिता का नाम: संतोष जाटव
निवासी: चौहान प्याऊ, गल्ला कोठार।

8. शौर्य शर्मा (15 वर्ष)
पिता का नाम: संजय शर्मा
निवासी: सहसराम गोस्वामी, जिला शिवपुरी।

9. हेमंत राठौड़ (21 वर्ष)
पिता का नाम: जबर सिंह राठौड़
निवासी: यादव धर्म कांटा, हजीरा, ग्वालियर।

10. दिव्यांश (16 वर्ष)
पिता का नाम: अशोक कुशवाहा
निवासी: महेशपुरा, सिकंदर कंपू, ग्वालियर।

11. पवन (23 वर्ष)
पिता का नाम: विद्याराम राठौर
निवासी: गदाईपुर, हजीरा, ग्वालियर।

हादसे में 14 लोगों की मौत, तीन मृतकों की पहचान का इंतजार

शीतला माता मंदिर के पास हुए इस हादसे में कुल 14 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। इनमें से अब तक 11 मृतकों के नाम और पते उपलब्ध हुए हैं। शेष तीन मृतकों की पहचान से संबंधित जानकारी की पुष्टि होना बाकी है। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान और उनके परिजनों तक सूचना पहुंचाने की प्रक्रिया के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें