फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: महिला ने गर्भधारण पैरोल की लगाई अर्जी, जेल में बंद है पति, पूरा मामला जानकर चौंक जाएंगे

Tue, 16 May 2023 11:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर सेंट्रल जेल में पैरोल छुट्टी की एक अर्जी लगाई गई है, जिसमें एक महिला ने जेल में बंद पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने की इजाजत मांगी है। महिला ने तर्क दिया है कि सलाखों के पीछे रहने वाले व्यक्ति को वंश वृद्धि से नहीं रोका जा सकता।
 
विज्ञापन
महिला ने गर्भधारण पैरोल की लगाई अर्जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर सेंट्रल जेल में मर्डर केस में बंद जिले के एक कैदी को पैरोल पर बाहर निकालने की अर्जी उसकी पत्नी और पिता ने ग्वालियर सेंट्रल जेल में लगाई है। कैदी के पिता का कहना है कि पैरोल की फाइल ग्वालियर की सेंट्रल जेल से शिवपुरी एसपी कार्यालय आ चुकी है। अगर एसपी परमिशन दे दें तो उसका बेटा कुछ दिनों के लिए सलाखों से बाहर आ सकता है।

विज्ञापन


मंगलवार को ससुर और बहू पुलिस अधीक्षक से अनुमति की गुहार लगाने आए थे। शहर के मनियर क्षेत्र के रहने वाले करीमा जाटव के अनुसार, उसका पुत्र छह साल से हत्या के आरोप में जेल में बंद है। पिता करीमा जाटव ने जानकारी दी कि मेरा पुत्र दारा सिंह जाटव की शादी को सात साल हो चुके हैं। शादी के एक साल के अंदर ही वह हत्या के केस में जेल में बंद है। इस कारण से मेरी बहू को कोई संतान नहीं हुई। इसलिए मेरी मांग है कि बेटा कुछ दिनों के लिए जेल से छुट्टी में बाहर आ जाए, ताकि मैं दादा बन सकूं। मेरी पत्नी भी बीमार रहती है, वह भी अपने बेटे दारा सिंह से मिलना चाहती है।

कैदी दारा सिंह की पत्नी सीमा ने जानकारी दी कि विवाह के कुछ महीने के अंदर ही मेरे पति को जेल हो गई थी। कई साल गुजरने के बाद अब परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में मेरे पति कुछ दिनों के लिए मेरे पास आ जाते तो घर में फिर से खुशियां आ जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें