फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: मामूली बात पर दो पड़ोसियों में मारपीट, महिला को क्रिकेट बैट से पीटा, घायल हुई

Thu, 09 May 2024 03:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से शिकायती आवेदन दिया गया है। एक पक्ष की महिला मारपीट में घायल हुई है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
ग्वालियर में दो पड़ोसियों में विवाद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में मामूली बात पर दो पड़ोसियों में हुई मारपीट का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। सीसीटीवी वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक पक्ष के लोगों द्वारा दूसरे पक्ष की महिला के साथ क्रिकेट बैट से मारपीट की जा रही है। जिसमें महिला को गंभीर चोट भी आई है। घायल महिला ने परिजन के साथ थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पड़ाव थाना प्रभारी इला टंडन ने बताया कि ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के विरखा कोरी का वाड़ा तानसेन रोड़ के रहने वाले सिन्नाम छेदीलाल ने केस दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में उसने बताया कि सिन्नाम अपने घर के अंदर बैठा हुआ था, तभी पुराण गुजराती और श्याम गुजराती शराब पीकर मेरे घर के बहार गाली गलौज करने लगे। मैंने उन्हें घर से जाने को बोला तो उन्होंने मुझे मारना शुरू कर दिया। मेरी मां मुझे बचाने आई तो उन्होंने उनके साथ क्रिकेट बैट से मारपीट की। पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी फरियादी ने पुलिस को दिया है। 

फिलहाल पड़ाव थाना पुलिस ने शिकायती आवेदन ले लिया है। पुलिस के मुताबिक दो महिलाओं में विवाद हुआ था, जिसकी जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की जाएगी। एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि किसी बात को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद हो गया था, एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की महिला के साथ मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गई। दोनों पक्षों की ओर से थाने में शिकायती आवेदन दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें