फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: तलवे चटवाने के मामले में दो आरोपियों पर लगा NSA, जानें पूरा मामला

Tue, 11 Jul 2023 07:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Gwalior News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक युवक का अपहरण कर मारपीट करने के साथ-साथ तलवे चटवाने का मामला सामने आया था। मामले में कार्रवाई के बाद दो आरोपियों पर एनएसए लगा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में चार पहिया वाहन में बर्बरता से मारपीट करने और तलवे चटवाने वाले दो गुंडों पर रासुका लगाई गई है। पूछताछ में दोनों गुंडों ने पुलिस को बताया कि इनके कहने पर ही मुख्य आरोपी ने मोहसिन खान से कार में बर्बरता की थी। उसे पहले चप्पलों से पीटा फिर तलवे चटवाए, जिस वाहन में बर्बरता हुई, वह इन्हीं गुंडों का है। दोनों पर पूर्व में बस लूट, आर्म्स एक्ट, डकैती जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं।

विज्ञापन


ग्वालियर में शुक्रवार को युवक से बर्बरता कर तलवे चटवाने का वीडियो पूरे प्रदेश में चर्चित रहा था। सीधी कांड के बाद ग्वालियर में बर्बरता का यह वीडियो सामने आने से पुलिस अलर्ट हुई थी। पुलिस ने शनिवार दोपहर तक मुख्य आरोपी, अमित गुर्जर, तेजेंद्र गुर्जर और सुदीप गुर्जर को पकड़ लिया था। मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया है। उसकी उम्र 17 वर्ष 11 माह बताई गई है। सुदीप को जेल भेज दिया गया। वारदात में शामिल अमित पर पूर्व के दो और तेजेंद्र पर छह अपराध दर्ज हैं।

वारदात की प्लानिंग अमित और तेजेंद्र ने की थी। 23 जून को आरोपितों ने पहले शराब पी।मुख्य आरोपित को भी शराब पिलाई। प्लानिंग से करण गोस्वामी को मिलेनियम प्लाजा के पास से अगवा किया।उससे फोन कर मोहसिन उर्फ मंत्री खान को बुलवाया।इसके बाद उसे भी चार पहिया वाहन में अगवा कर बर्बरता की थी। वाहन तेजेंद्र गुर्जर का है। ऐसे में इन दोनों आदतन अपराधियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें