जिले के भदोपुर थाना क्षेत्र स्थित एक स्क्रैप गोदाम में रविवार को भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू किया। आग के कारण गोदाम में रखा स्क्रैप जलकर नष्ट हो गया लेकिन सौभाग्यवश कोई हताहत नहीं हुआ।
एसडीएम प्रदीप शर्मा ने बताया कि कॉलोनी में स्थित स्क्रैप गोदाम में आग लगी थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आग को नियंत्रण में कर लिया गया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं घटना के जिम्मेदार और गोदाम के मालिक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें: Anuppur News: कोतमा में पदस्थ मजिस्ट्रेट के आवास पर हमला, बदमाशों ने पथराव कर दी जान से मारने की धमकी
ग्वालियर नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर एवं फायर ऑफिसर अतीबाल सिंह यादव ने बताया कि आग की शुरुआत एक पटाखे से हुई थी और गोदाम में रखे स्क्रैप के कारण आग की तीव्रता बढ़ गई। मौके पर 7 फायर टेंडर तैनात किए गए और अब आग पूरी तरह काबू में है। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद थी।
एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम लगातार घटना स्थल पर निगरानी रख रही है। उन्होंने कहा कि आग को नियंत्रण में कर लिया गया है और किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।