फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: तिघरा डैम में मछली पकड़ने गया था मछुआरा, पानी में डूबकर मौत

Tue, 10 Sep 2024 06:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

तिघरा डैम में मछली पकड़ने गए मछुआरे की पानी में डूबकर मौत हो गई। मछुआरा जब पानी में डूबा तो अफवाह उड़ी कि उसका मगरमच्छ ने शिकार किया है। 
विज्ञापन
तिघरा डैम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर शहर के तिघरा डैम में मछली पकड़ने गए एक मछुआरे की पानी में डूब कर दर्दनाक मौत हो गई। मछुआरा जब पानी में डूबा तो अफवाह उड़ी की उसका मगरमच्छ ने शिकार किया है। लेकिन जब गोताखोरों ने उसकी डेड बॉडी पानी से निकाल ली, तब यह अफवाह गलत साबित हुई।

विज्ञापन


घटना सोमवार शाम की है। जब यहां पास में ही रहने वाला जीतू कुशवाह अन्य मछुआरों के साथ यहां मछली पकड़ने पहुंचा था, तभी अचानक वह गहरे पानी में चला गया। ऐसे में उसके साथ आए मछुआरों में हड़कंप मच गया, आनन-फानन में पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई।

सूचना मिलने पर SDRF और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जब युवक का शव नहीं मिला तो सुबह फिर उसकी तलाश की गई और आखिरकार मछुआरे का शव पानी में तैरते हुए मिल गया। डैम के जिस हिस्से में युवक डूबा था, उस क्षेत्र में मगरमच्छ भी बताए गए हैं। इसलिए मछुआरे को मगरमच्छ द्वारा शिकार किए जाने की भी यहां अफवाह उड़ी थी। फिलहाल, पुलिस ने मृतक के शव को पीएम हाउस पहुंचा कर विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें