फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: पैदल जा रही महिला के गले से सोने की चेन लूटने वाले दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, इनाम था घोषित

Tue, 10 Sep 2024 06:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

पैदल जा रही महिला के गले से सोने की चेन लूटने वाले दो शातिर लुटेरों को ग्वालियर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लुटेरों से लूटी गई सोने की चेन तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में पड़ाव थाना पुलिस ने पैदल जा रही महिला के गले से सोने की चेन लूटने वाले दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार किए हैं। पकड़े गए लुटेरों से लूटी गई सोने की चेन तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी बरामद हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 10 हजार का इनाम भी घोषित किया था।

विज्ञापन


दरअसल, प्रेमनगर निवासी महिला इमरती शर्मा ने थाना पड़ाव पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 अगस्त की सुबह बजे वह घर से अकेली पैदल घूमने गोपाल मंदिर फूलवाग जा रही थी। जैसे ही वह मोती मस्जिद के पास पहुंची तो पीछे से एक लड़के ने उनके गले की सोने की चेन  झपट्टा मारकर छीन ली और डीडी माल की तरफ भाग गया। दिनदहाड़े महिला के साथ हुई लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। जांच में पुलिस ने एक आरोपी कुणाल बाल्मिकी को चिन्हित कर उसे चुन्नी का पुरा थाना पड़ाव क्षेत्र से धर दबोचा।

पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चेन लूट की घटना करना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये आरोपी की निशानदेही पर लूटी गई चेन का एक टुकड़ा बरामद किया गया। पकड़े गये आरोपी से चेन के दूसरे टुकड़े के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि मेरे रिश्ते के मौसा के पास लूटी गई चेन का दूसरा टुकड़ा है, जो कि उसके साथ घटना में शामिल था। 
विज्ञापन


पुलिस ने दूसरे आरोपी को दबोच कर लूटी गई चेन का दूसरा टुकड़ा बरामद किया है। आरोपी मुकेश कुशवाह थाना चीनोर का रहने वाला है, पूछताछ में पता चला है कि उक्त घटना में दो अन्य लोग भी शामिल थे। उक्त फरार आरोपियों की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें